Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलापूर्ति, पुलिस, रोजगार, न्यायिक मामलों और औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति संख्या 288/2026 के अनुसार, कैबिनेट ने कई योजनाओं के लिए अरबों रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की। 100 और स्कूल बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कैबिनेट ने आदर्श विद्यालय योजना के तहत पहले से संचालित 80 विद्यालयों के अतिरिक्त राज्य के 100 विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (CM School of Excellence) के…
बरवाअड्डा थाने में दो दिन पहले हुए हंगामे के मामले में नया मोड़ आया है थाना प्रभारी ने विधायक और उनके समर्थकों पर थाना में पहुंचकर गाली-गलौज करने, धमकी देने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हाजत में बंद आरोपित को बाहर निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है थाना प्रभारी के बयान पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया। मामले में विधायक जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, दिलीप चौधरी, राजकुमार मंडल, जितेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक कुमार महतो, महेंद्र साव, रंजीत कुमार साव, राजेश महतो और त्रिपुरारी पांडेय…
Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम जारी है। आशंका जताई जा रही है कि पाकुड़ में बांग्लादेशी नागरिक मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। इस आशंका के तहत चुनाव आयोग ने जांच का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पाकुड़ और साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी को पत्र लिख कर पांच दिनों में रिपोर्ट तलब की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आदिवासी कल्याण समिति, पाकुड़ के अध्यक्ष बरसन किस्कू ने परिवाद पत्र दायर किया था, जिसमें आदिवासी भूमि पर अवैध कब्जा कर मतदाता…
बोकारो। बोकारो की एक छात्रा ने कोतवाली थाने में 8 नामजद समेत 35-40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि पुतला दहन मार्च के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ और गाली-गलौज की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। छात्रा के मुताबिक, आरोपी सभी झामुमो से जुड़े सदस्य बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के कई नेता छात्रा के समर्थन में कोतवाली थाना पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी और दीपक प्रकाश समेत भाजपा नेताओं ने पुलिस से मामले…
रांची समेत पूरे राज्य में सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि पश्चिमी बंगाल और उत्तरी ओडिशा, झारखंड तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिस कारण अगले 24 घंटों के दौरान यह प्रणाली झारखंड और उत्तरी ओडिशा से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे राज्य के सभी हिस्सों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरखावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग…
Chatra : चतरा के पिपरवार में मंगलवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में गैंग का अपराधी विकास घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ अपराधी पिपरवार इलाके में मौजूद हैं। टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास को गोली लगी। दो दिन पहले कंपनी पर फायरिंग में भी था शामिल चतरा SP अनिमेष नैथानी ने मुठभेड़…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होने वाली है. इस बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पुनर्गठन से संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है. कार्मिक विभाग की ओर से आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव पहले ही कैबिनेट के पास भेजा जा चुका है. गौरतलब है कि आयोग के अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के अलावा सदस्य अजीत भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से जेपीएससी में सभी शीर्ष पद खाली हो गए हैं. ऐसे में सरकार जल्द से जल्द रिक्त पदों…
सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने और प्रसव से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घर के आंगन में दफन किए गए मृत शिशु को बरामद किया गया। घटनास्थल से एक कुदाल भी जब्त की गई है। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के अनुसार, 22 अगस्त को नाबालिग की मां ने सदर अस्पताल में पुलिस को बयान दिया था। इसके आधार पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर BNS और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में जांच…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। याचिका में JPSC परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI से कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत के समक्ष परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए गए। सुप्रीम कोर्ट के…
सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में मेस शुल्क में बढ़ोतरी को ले रविवार को छात्रों और सीयूजे प्रबंधन के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। शुल्क बढ़ाए जाने से आक्रोशित छात्रों ने सीयूजे के मुख्य गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि मेस के लिए पहले जो शुल्क निर्धारित था, उसी राशि के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित राशि से अधिक शुल्क देने से छात्रों ने साफतौर पर इनकार कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीयूजे प्रशासन ने डाॅ. अनुराग लिंडा के नेतृत्व में छात्रों से बातचीत की। बताया गया कि पहले मेस…
