Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
JSSC-CGL फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी, पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी से सीआईडी पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी उनसे फर्जीवाड़ा का राज उगलवाएंगे. सीआईडी ने तीनों को रिमांड पर लिया है. CID की टीम अभय तिवारी से 5 दिन, पत्नी सुषमा और भाई अक्षय से 2-2 दिन पूछताछ करेगी. 14वीं जेपीएससी में हुए फर्जीवाड़ा मामले में तीनों की गिरफ्तारी हुई थी. 22 जुलाई को गोड्डा से अभय तिवारी की गिरफ्तारी हुई थी. 18 अगस्त को सीआईडी ने सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया था. अभय तिवारी गोड्डा जिला में खाद आपूर्ति विभाग में पदस्थापित था. साथ…
झारखंड हाई कोर्ट द्वारा चार प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से हुई नियुक्ति को रद करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद अब उन अभ्यर्थियों की निगाहें कोर्ट के निर्णय पर लगी हैं, जो रद अन्य 18 प्रतियाेगिता परीक्षाओं से जुड़े हैं। ये सभी परीक्षाएं अलग-अलग स्तर पर लंबित हैं तथा इनमें अभी तक नियुक्ति नहीं हुई थी। चूंकि इन परीक्षाओं की प्रक्रिया लगभग दो वर्षों से चल रही थी, इसलिए संबंधित अभ्यर्थी चाहते हैं कि नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़े। हालांकि सीआईडी जांच में इन परीक्षाओं में या तो गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं या फिर…
हजारीबाग: गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस की कार्रवाई के दौरान गैंग के दो अपराधियों के पैर में गोली लगी। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी जंगल की ओर भाग निकला। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक स्पंज–आयरन फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात अचानक ब्लास्ट हो गया। फैक्ट्री के पावर प्लांट में जोरदार आवाज हुई, और भीषण आग लग गई। घटना में बुरी तरह से झुलसकर तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर हजारीबाग निवासी तरुण रजवार को उपचार के लिए रांची रोड स्थित दि हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में रांची निवासी फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी 50 वर्ष, जगेश्वर…
देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने जमाखोरी और सट्टेबाजी पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने चीनी के थोक खरीदारों के स्टॉक पर नई सीमा लागू की है. इसके साथ ही चीनी मिलों और कारोबारियों की बिक्री पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है. चीनी रखने की लिमिट हुई कम सरकार के नए फैसले के मुताबिक, 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक महीने में 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करने वाले बल्क कंज्यूमर्स को अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रखने की अनुमति होगी. यानी अब…
रांची: झारखंड की औद्योगिक पहचान रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड के पुनरुद्धार को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में HEC के रिवाइवल के लिए गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड रांची में हुई इस बैठक के दौरान HEC की वर्तमान परिस्थितियों और इसके पुनरुद्धार से जुड़ी भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में HEC को फिर से मजबूत और सक्रिय बनाने की संभावनाओं के साथ-साथ आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात के…
झारखंड हाई कोर्ट से सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों और चयनित कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अदालत ने झारखंड में सीजीएल परीक्षा और सीडीपीओ की नियुक्ति को रद करने के आदेश पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट में सीजीएल परीक्षा रद करने के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह अंतरिम राहत दी है। गुरुवार को भी तीन याचिकाओं पर राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाई गई थी। सरकार से मांगा जवाब, 15 सितंबर को अगली सुनवाई मामले की सुनवाई के…
