Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की नौकरियों में कथित घोटाले को लेकर छात्र आंदोलन और केंद्र सरकार द्वारा एमएमडीआर बिल में किए गए संशोधन के विरोध में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विरोध के बीच Union Home Minister Amit Shah ने बुधवार को नई दिल्ली में झारखंड भाजपा के नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक को झारखंड भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हुआ। गृह मंत्री ने प्रदेश भाजपा नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा में कार्यरत कर्मी बुलंद अख्तर ने धुर्वा डैम में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, डैम के किनारे से एक गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद हुई। बरामद सामान के आधार पर मृतक की पहचान विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डैम से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। डैम में शव की तलाश और उसे बाहर…
पटना। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोपों के विरोध में RJD नेता तेजस्वी यादव ने मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान RJD कार्यकर्ता हाथों में नकली AK-47 लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। तेजस्वी यादव ने छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग और AK-47 के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पार्टी ने इस प्रदर्शन के जरिए छात्रों के साथ खड़े होने और सरकार से जवाब मांगने का संदेश दिया।
रांची। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के 26वें दिन बड़ा बदलाव देखने को मिला। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के एक मंच ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी, जबकि दूसरे मंच से जुड़े छात्र आगे की रणनीति को लेकर बैठक करते रहे। इस दौरान स्टेडियम परिसर में प्रशासन की भी मुस्तैदी बनी रही। JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने खत्म किया आंदोलन JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के रामावतार महतो ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मंच ने 25 जुलाई से परीक्षा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इन पांचों परियोजनाओं की कुल लागत करीब 13,041 करोड़ रुपये है। इन पांच परियोजनाओं में चार रेलवे से जुड़ी हैं, जबकि एक महत्वपूर्ण परियोजना सड़क परिवहन क्षेत्र की है। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से कई राज्यों में रेल और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रेलवे की 4 परियोजनाओं को मंजूरी कैबिनेट ने…
Ranchi झारखंड सीआईडी ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में संदिग्ध मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी और भाई को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को एजेंसी के कार्यालय में कई घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। सीआईडी ने गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात अभय तिवारी को भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सीआईडी को पता चला कि तिवारी…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं प्रतियोगिता परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित माध्यम से सफल हुए तीन अभ्यर्थियों पर CID का शिकंजा कसता जा रहा है। CID ने उमाकांत उरांव, मनोज कुमार और रोशन केरकेट्टा को मंगलवार से पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। तीनों पर परीक्षा में कथित सेटिंग और OMR शीट में हेराफेरी के जरिए सफलता हासिल करने का आरोप है। तीनों आरोपियों से सिंडिकेट को लेकर पूछताछ CID ने तीनों आरोपियों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से परीक्षा पास कराने वाले कथित सिंडिकेट के बारे में…
रांची। झारखंड में परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 22 परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। कार्मिक विभाग की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर सियासत और छात्रों के बीच चर्चा तेज हो गई है। सरकार की ओर से 17 परीक्षाओं की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच का दायरा वर्ष 2010 से आयोजित परीक्षाओं तक रखा गया है। इसके अलावा 6 परीक्षाओं को…
