Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा रद किए जाने से सरकारी कार्यालयों में हर मोर्चे पर कामकाज रुक गया है। बड़ा कारण यह है कि फाइल आगे बढ़ानेवाले कर्मी ही कार्यरत नहीं हैं। इन कर्मियों के पास जो फाइलें थीं, वे किसी अन्य को प्रभार में भी नहीं दिया गया है। इससे कामकाज आगे बढ़ने का रास्ता बंद हो गया है। वहीं, अत्यावश्यक होने पर वरीय पदाधिकारी स्वयं फाइलों को बढ़ा रहे हैं। प्रभार विभाग के किसी अन्य कर्मी को नहीं दिया जा सका है। सीजीएल परीक्षा के माध्यम से 847 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, 288 कनीय सचिवालय सहायक, 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने करीब 28 साल पुराने सड़क हादसे के मामले में मृतक के परिजनों को बड़ी राहत दी है। अदालत ने मुआवजा राशि को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 7.60 लाख रुपये कर दिया है। साथ ही मुआवजा राशि पर दावा याचिका दाखिल करने की तारीख से भुगतान तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अदालत ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की अपील खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। बीमा कंपनी ने पॉलिसी को बताया था फर्जी मामला हजारीबाग मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के 1 जुलाई 2013 के फैसले से…
झारखंड सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर नियुक्त कर्मियों को हटाए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली तीन अलग-अलग याचिकाओं की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई . मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रौशन की कोर्ट ने जेपीएससी की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी. कोर्ट की तरफ से चयनित अभ्यर्थियों को वापस काम पर लेने का आदेश दिया गया है. कोर्ट ने कहा कि नैसर्गिक न्याय के तहत इन्हें नहीं हटाया जा सकता है. कानून की उचित प्रक्रिया…
रांची। झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले का मामला अब झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर आज दोपहर 3:30 बजे सुनवाई होगी। सरकार के फैसले के बाद उन अभ्यर्थियों और परीक्षार्थियों के बीच चिंता बढ़ गई है, जो इन परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होकर विभिन्न विभागों में नियुक्ति पा चुके हैं या नियुक्ति की प्रक्रिया में हैं। परीक्षा रद्द होने से उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट में परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती…
पत्नी के रंग-रूप, स्वभाव, आईक्यू और बातचीत करने की क्षमता को लेकर पति की कथित टिप्पणियां भले ही वैवाहिक जीवन में अनुचित और आपत्तिजनक हों, लेकिन हर ऐसी टिप्पणी को भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता। झारखंड हाईकोर्ट ने एक मामले में यह महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए पति के खिलाफ चल रही पूरी आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपों में ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे यह माना जाए कि पति का व्यवहार पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने या उसके जीवन, शरीर अथवा मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के लिए…
राँची। राजधानी में साइबर ठगों ने एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक दंपती से 3.40 लाख की ठगी कर ली। इस मामले में राँची के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साइबर अपराधियों ने खुद को एटीएस का अधिकारी बताकर एक दंपती को डराया और उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर दंपती से करीब 3.40 लाख रुपये ठग लिए गए। अतुल कुमार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार ठगों ने दंपती को यह भी बताया कि उनका मोबाइल…
रांची : पूर्व आईपीएस अधिकारी और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने जमीन के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए हिंदपीढ़ी थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में शाहनवाज शेख, उनके भाई आफताब शेख और सफदर शेख तथा बहन तबस्सुम इसरार और शबनम शेख को आरोपी बनाया गया है। अभिषेक चौधरी के मुताबिक, वर्ष 2021 में हिंदपीढ़ी के शेख मेंशन निवासी शाहनवाज शेख और उनके भाई-बहनों ने अमिताभ चौधरी के सामने खलारी और चान्हो अंचल के केदल एवं रामदगा…
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की नौकरियों में कथित घोटाले को लेकर छात्र आंदोलन और केंद्र सरकार द्वारा एमएमडीआर बिल में किए गए संशोधन के विरोध में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विरोध के बीच Union Home Minister Amit Shah ने बुधवार को नई दिल्ली में झारखंड भाजपा के नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक को झारखंड भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हुआ। गृह मंत्री ने प्रदेश भाजपा नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन…
