बुढ़मू (रांची): छापर बालू घाट पर सोमवार की रात अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर वहां खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी. चार से छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, बालू घाट से जुड़े कारोबार पर भी असर पड़ा है. घटना के बाद करीब 70 हाइवा का परिचालन बंद हो गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, छापर नदी से स्टॉक लाइसेंस के नाम पर बालू का उठाव किया जाता है. इसी दौरान लेवी की मांग को लेकर घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अपराधी बालू घाट पर पहुंचे और हवाई फायरिंग करने के बाद वहां खड़ी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया.
राहुल दुबे गैंग का नाम आया सामने
पतरातू से राहुल दुबे का सदस्य आया था। छापर बालू घाट में गोली का और जेसीबी में आग लगाए जाने के मामले को लेकर अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है की दिन अपराधियों ने फायरिंग की है वह पतरातु की ओर से आए थे और पतरातु की ओर ही चले घटना की जानकारी मिलने के बाद खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी ली तो पता चला कि जेसीबी का केवल शिक्षा टूटा है और वायर वगैरा जली है ऐसे में पुलिस को एक और बात पता चली है की छापर में जिस ठेकेदार के द्वारा बालू की निकासी की जा रही है वह भी पतरातू का ही रहने वाला है हालांकि ठेकेदार के बारे में भी जांच करने पर यह पता चल रहा है कि उक्त ठेकेदार भी विवादित रहा है आशंका जताई जा रही है कि राहुल दुबे गैंग और उसे ठेकेदार के बीच लवी की मांग को लेकर आपस में ही विवाद हुआ होगा और इस विवाद में आतंक फैलाने के लिए ठेकेदार के साइट पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है

