Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    Breaking News

    CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस

    AdminBy AdminOctober 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार में एक दारोगा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर नौकरी के नाम पर ठगी करता था। पोल खुलने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। ठगी के आरोपी एसआई मनोज वर्मा के घर पर बांका पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। इशाकचक थाना क्षेत्र में स्थित मनोज वर्मा के घर पर ढोल बाजे के साथ पहुंची पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने की चेतावनी दी। आरोपी के खिलाफ बांका और भागलपुर के थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मनोज वर्मा स्पेशल ब्रांच का अधिकारी था जिसे विभागीय कार्रवाई में सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल वह फरार है।

    कैंसर की बीमारी से पीड़ित एक महिला सोनम ने मनोज वर्मा पर नौकरी दिलाने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाकर बांका थाने में केस दर्ज कराया था। उसी केस में फरार रहने पर इश्तेहार तामिला कराया गया है। इश्तेहार तामिला के बाद भी अगर वे सरेंडर नहीं करेंगे तो पुलिस कोर्ट में कुर्की वारंट के लिए प्रे करेगी। वारंट मिलने पर उसकी संपत्तियों की कुर्की जब्ती की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार भागलपुर पुलिस की अनुशंसा पर मनोज वर्मा के दो हथियार का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका है। पीड़ित महिला की मदद करने वाले अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अभी तक आरोपी मनोज वर्मा को नहीं पकड़ सकी है। कोर्ट द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

    महिला ने पैसे मांगे तो धमकाया, दुर्व्यवहार किया

    महिला का यह भी आरोप था कि नौकरी नहीं मिलने पर जब उसने पैसे वापस करने को कहा तो मनोज वर्मा ने उन्हें धमकी दी और दुर्व्यवहार भी किया। बांका की रहने वाली महिला सोनम ने नौकरी दिलाने के नाम पर 5.60 लाख की ठगी का आरोप लगाकर मनोज वर्मा पर बांका थाने में केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने एक अन्य महिला पर भी मनोज वर्मा का सहयोग करने का आरोप लगाया था। उसके अलावा भी मनोज वर्मा पर ठगी के कई अन्य आरोप लगे। नौकरी दिलाने के नाम पर मनोज वर्मा ने पटना की रहने वाली महिला किरण चौधर से 90 हजार रुपये ठग लिए थे। काम नहीं होने पर महिला किरण चौधरी ने पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो मनोज वर्मा ने पहले 40 हजार लौटाए। बाद में मनोज की बेटी ने महिला को 52 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया।

    अपने किराएदार के पिता को धमकाकर 3.50 लाख ठग लिए

    बांका के विजयनगर के रहने वाले शशिकांत चौधरी ने मनोज वर्मा पर बांका थाने में 3.50 लाख की ठगी के आरोप में केस किया। उसने पुलिस को बताया है कि मनोज वर्मा के मकान में वह किराए पर रहता था। किसी अंजान से कॉल कर पहले धमकी दिलवाई और बाद में किराएदार के पिता को यह कहते हुए पैसे लिए कि बेटा पर केस हो जाएगा। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के रहने वाले कौशल कुमार ने भी मनोज वर्मा पर दो लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। कौशल ने आरोप लगाया है कि मनोज वर्मा ने वर्ष 2024 में एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की। विज्ञापन दिखाते हुए मनोज ने उनसे कहा कि पहले दो लाख देना होगा। उसके भी पैसे वापस नहीं किए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.