बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है. इसके साथ ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है. पार्टी ने पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए निष्कासित किया है

