Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
राज्य के रिम्स सहित सभी छह मेडिकल कालेजों में डाक्टरों की समय पर उपस्थिति और मरीजों के इलाज की व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब सख्ती करने की तैयारी में है। खासकर सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के ड्यूटी आवर में अनुपस्थित रहने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एसआर की फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति दिन में दो बार दर्ज कराने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही उनकी साप्ताहिक उपस्थिति की समीक्षा विभाग स्तर पर होगी और उसी के आधार पर वेतन भुगतान की प्रक्रिया को जोड़ा जाएगा।…
रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में 30 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी, मध्यम और हल्की बारिश होगी। आज पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश की संभावना है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 28 अगस्त को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी है।…
रांची। हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ हटिया के सुब्रोतो भट्टाचार्य ने भी कांग्रेस का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अभिजीत हालदार और सुब्रोतो भट्टाचार्य को कांग्रेस परिवार में शामिल कराने के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महानगर प्रभारी धर्मराज कुजू, महानगर अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा और प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन महानगर महासचिव सह प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस ने अभिजीत हालदार को जिला सचिव,…
काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की जानकारी है, जबकि 300 से अधिक पर्यटकों और पदयात्रियों के लापता होने की खबर है। इनमें 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं। 15 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। नेपाल सेना समेत विभिन्न एजेंसियों के 15 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए…
इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने उपेंद्र कुमार मिश्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसी तस्वीर को देखकर उपेंद्र कुमार मिश्रा के भाई ने उनकी पहचान की। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हत्या किन…
नालंदा। बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान नालंदा के बेन थाना क्षेत्र निवासी अनुष्का रानी उर्फ अंजू के रूप में हुई है। वह नवादा के नारदीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय दोहड़ा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक, 12 जून को नवादा के दीक्षा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से गृह रक्षा वाहिनी की अधिनायक लिपिक परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर वायरल हुआ था। मामले में परीक्षा केंद्र पर तैनात प्रेक्षक की शिकायत के आधार पर नगर…
राजधानी रांची के चार परीक्षा केंद्रों पर NEET-PG 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी. 30 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा के मद्देनजर सभी एग्जाम सेंटर के आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है. निषेधाज्ञा 30 अगस्त की सुबह 6 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर असामाजिक तत्वों के भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. रांची के इन चार परीक्षा केंद्रों में NEET-PG 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी. RTCIT: राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आनंदी, ओरमांझी ब्लॉक चौक…
रांची। झारखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, अमर कुमार बाउरी, दीपक प्रकाश समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान बैठक में तय किया गया कि भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
धनबाद। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित गाली-गलौज और हॉट टॉक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो से माफी मांगने की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो पुलिसकर्मी कार्य बहिष्कार कर सकते हैं। वहीं, जयराम महतो ने माफी मांगने से इनकार किया है। विधायक ने कहा कि बातचीत के दौरान हॉट टॉक हुआ था और कुछ कठोर शब्द बोले गए थे। उनका आरोप है कि पूरी बातचीत के ऑडियो को काट-छांटकर वायरल किया गया है। जयराम महतो ने कहा…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलापूर्ति, पुलिस, रोजगार, न्यायिक मामलों और औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति संख्या 288/2026 के अनुसार, कैबिनेट ने कई योजनाओं के लिए अरबों रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की। 100 और स्कूल बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कैबिनेट ने आदर्श विद्यालय योजना के तहत पहले से संचालित 80 विद्यालयों के अतिरिक्त राज्य के 100 विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (CM School of Excellence) के…
