Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में दामोदर नदी पर बनेगा शानदार पुल, धनबाद-बोकारो से रांची तक मिलेगी रफ्तार, DPR की तैयारी
    Breaking News

    झारखंड में दामोदर नदी पर बनेगा शानदार पुल, धनबाद-बोकारो से रांची तक मिलेगी रफ्तार, DPR की तैयारी

    AdminBy AdminOctober 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में सड़क संपर्क को और बेहतर करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. दामोदर नदी पर चास और धनबाद को जोड़ने वाले तेलमच्चो पुल और पुराने पुल के बीच में  337 मीटर लंबा नया पुल बनाया जा रहा है.इस हाईलेवल पुल का निर्माण कार्य सितंबर में शुरू हो गया था, जो कि तेजी से चल रहा है. यह पुल करीब 10 मीटर चौड़ा होगा.खास बात यह है कि नया पुल बनने के बाद भी पुराना पुल बना रहेगा. 1980 के दशक में बने इस जर्जर पुल की मरम्मत की जा रही है. इससे स्थानीय लोग बहुत खुश हैं. तेलमच्चो हाई-लेवल ब्रिज से सबसे ज्यादा फायदा मुख्य रूप से धनबाद और बोकारो जिलों को होगा.

    तेलमच्चो हाई-लेवल ब्रिज से किसे सबसे ज्यादा फायदा?

    पुल बनने से दोनों औद्योगिक शहरों के बीच की दूरी और सफर का समय कम हो जाएगा. धनबाद सीधे तौर पर बोकारो और रांची से जुड़ता है.  इसके बनने से धनबाद के लोग बिना किसी ट्रैफिक जाम के बोकारो और रांची आ-जा सकेंगे. चास और बोकारो स्टील सिटी के लोगों के लिए यह पुल वरदान साबित होगा. वहीं इस पुल का फायदा अप्रत्यक्ष रूप से रांची,गिरिडीह, रामगढ़ और पुरुलिया के लोगों को होगा. लोगों के लिए धनबाद और बोकारो आना-जाना आसान हो जाएगा.

    17 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बन रहा नया पुल

    दामोदर नदी पर पुल बनाने में करीब 17 करोड़ 48 लाख रुपये का खर्च किया जा रहा है. इसके लिए पैसा सीसीएल कंपनी दे रही है. वहीं इसे बानने का काम झारखंड राज्य राज्यमार्ग प्राधिकरण की देख-रेख में किया जा रहा है. नए पुल को कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है. वहीं 51 लाख 71 हजार रुपये की लागत से पुराने पुल की मरम्मत की जा रही है. इस जर्जर पुल के ठीक होने से लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी.

    डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

    दामोदर नदी पर पुल दांटू से कथारा जाने वाली सड़क के 16वें किलोमीटर में बनाया जा रहा है. इसका डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके बनने से दांटू-कथारा सड़क पर आने-जाने में बहुत मदद मिलेगी.

    पलामू में बाईपास बनाने की तैयारी

    इसके साथ ही सिंगारी जोड़िया पर करीब 5 किमी. लंबे दो एक्वाडक्ट बनाए जाने की भी प्लानिंग चल रही है. गिरिडीह में कई प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, ताकि उनको चौड़ा और मजबूत किया जा सके. वहीं पलामू के नोडीहा बाजार में 3.14 किमी. लंबा बाईपास बनाने की तैयारी चल रही है.

    करमटोली-ओरमांझी पथ से बरियातू फायरिंग रेंज तक नई सड़क बनेगी

    वहीं रांची में अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ सड़क का अधूरा काम भी पूरा किया जाएगा.वहीं करमटोली-ओरमांझी पथ से बरियातू फायरिंग रेंज तक नई सड़क भी बनाए जाने की योजना है. साथ ही एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक सड़क का नवीनीकरण भी किया जाना है. इन परियोजनाओं का मकसद झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करना है.

    बाईपास के लिए होगा जमीन का अधिग्रहण

    3.140 किमी लंबा बाईपास बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है.पुनर्वास और वन भूमि डायवर्जन से संबंधित प्रस्ताव तैयार कंसल्टेंसी करेगी. इसके लिए 30 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.