Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 यानी 14वीं JPSC में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। परीक्षा प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर 24 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट में पहली सुनवाई होने जा रही है। याचिकाकर्ता हरिशरण देवगन ने परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की CBI से स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी। 103 पदों पर होनी है नियुक्ति 14वीं JPSC परीक्षा के जरिए राज्य में 103 पदों…
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ बाजार में रविवार शाम साप्ताहिक हाट के दौरान युवती से छेड़खानी के आरोप को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर बंधक बना लिया। दोनों युवक गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सीरिया गांव के रहने वाले बताए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवकों पर हाट में एक युवती से छेड़खानी करने का आरोप है। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर रामगढ़ के धोबा गांव स्थित मांझी थान ले जाकर रस्सी से बांध दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए…
रोहतास: बिहार के रोहतास से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां सड़क हादसे में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह में बोलेरो और ऑटो में टक्कर होने से ये हादसा हुआ. असम में थी तैनाती:मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे ऑटो सवार सीआरपीएफ जवान कंचन ठाकुर की मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी, दो छोटे बच्चे और सास सहित पांच लोग जख्मी हो गए. घायलों का इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. परिवार काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा…
रांची: झारखंड के चर्चित जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षा विवाद में सीआईडी और विशेष जांच दल (एसआईटी) की पड़ताल जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सिंडिकेट के काम करने के संगठित और चौंकाने वाले तरीके उजागर हो रहे हैं। अब तक की जांच और मुख्य आरोपियों के बयान और उनसे चल रही लगातार पूछताछ से यह साफ हो गया है कि परीक्षाओं के विज्ञापन से लेकर अंतिम चयन और इंटरव्यू तक, हर स्तर पर ‘सेटिंग’ की एक समानांतर व्यवस्था सक्रिय थी। सेटिंग के इस खेल में पिछले तीन वर्षों में करोड़ों रुपए की उगाही हुई है, जिसकी समानांतर जांच ईडी ने भी…
रांची : राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 4 से 9 वाहन जलकर खाक होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। राहत की बात रही कि…
झारखंड में लंबे समय से चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है. शीर्ष स्तर के सैकड़ों नेताओं की गिरफ्तारी, सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ों में बड़े कैडरों के मारे जाने और बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से प्रतिबंधित संगठनों की ताकत जमीनी स्तर पर बहुत कमजोर हो गई है. हाल में ही बीते जुलाई में एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी को भी इस अभियान की बड़ी सफलता माना गया. हालांकि, पुलिस अभी भी टेंशन में है और झारखंड पुलिस की नजर अब राज्य के अलग-अलग जेलों…
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का हालिया निर्णय राहत भरा साबित हुआ है। राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति रद किए जाने संबंधी नोटिफिकेशन पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद नवनियुक्त कर्मियों में खुशी का माहौल है। कर्मियों ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अदालत ने उनकी उम्मीदों के अनुरूप राहत दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सभी चयनित कर्मियों की नजरें कार्मिक विभाग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक चिट्ठी और आगे की प्रक्रिया पर…
झारखंड में मौसम का मिजाज आज यानी 23 अगस्त को फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश की संभावना है। राज्य में आज बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 और 24 अगस्त को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं का भी…
