रोहतास: बिहार के रोहतास से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां सड़क हादसे में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह में बोलेरो और ऑटो में टक्कर होने से ये हादसा हुआ.
असम में थी तैनाती:मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे ऑटो सवार सीआरपीएफ जवान कंचन ठाकुर की मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी, दो छोटे बच्चे और सास सहित पांच लोग जख्मी हो गए. घायलों का इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. परिवार काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा का निवासी है. मृतक जवान असम के मानिकपुर में सीआरपीएफ के 87वीं बटालियन में तैनात थे.
