Author: Admin

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं ने 17 अगस्त को आयोजित कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। विशेष रूप से TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित छात्रों को राहत…

Read More

रांची। JSSC-CGL परीक्षा और उससे जुड़ी नियुक्तियां रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों और नवनियुक्त कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार देर रात से शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुटकर फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए झारखंड मंत्रालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। JSSC-CGL के अभ्यर्थियों को मंत्रालय के अंदर प्रवेश से रोका जा रहा है। वहीं, पुराने कर्मचारियों को पहचान पत्र की जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। चयन…

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे परीक्षा में कथित गड़बड़ी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है. भौगोलिकसंदर्भ जानकारी के अनुसार, तेजनारायण पंडित सोमवार देर रात विभागीय काम से चतरा समाहरणालय पहुंचे थे. इसी दौरान CID के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें परिसर से ही अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया.…

Read More

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने B.Sc. नर्सिंग बेसिक और पोस्ट-बेसिक प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है. 16 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. पर्षद ने परीक्षा के चारों सेट की आंसर की जारी की है. उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ के Download सेक्शन से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. अगर किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो उम्मीदवार आज 18 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति के साथ सही उत्तर के समर्थन में जरूरी प्रमाण या…

Read More

धनबाद में  पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा. दोनों घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में रंगदारी वसूलने पहुंचे हैं. सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध अपराधियों का पीछा किया. इसी दौरान निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच अपराधियों…

Read More

झारखंड में 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के बीच एक बड़ा फैसला सामने आया है. सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि एजेंसी TDPL की ओर से कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाएं और उनके रिजल्ट रद्द कर दिए गए हैं. पूरे मामले में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी, जो निष्पक्ष जांच करेगी.

Read More

रांची। JPSC-JSSC भर्ती में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच आज एक बार फिर वार्ता होने जा रही है। बातचीत से पहले छात्र नेताओं ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वे सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खुद वार्ता में शामिल होने की मांग की है। उनका कहना है कि इतने लंबे समय से आंदोलन चल रहा है और कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं, ऐसे में सरकार…

Read More