Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, 2 अपराधी घायल; प्रिंस खान कनेक्शन के मिले सुराग
    Breaking News

    धनबाद में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, 2 अपराधी घायल; प्रिंस खान कनेक्शन के मिले सुराग

    AdminBy AdminAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद में  पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा. दोनों घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है.

    घटना के संबंध में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में रंगदारी वसूलने पहुंचे हैं. सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध अपराधियों का पीछा किया. इसी दौरान निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच अपराधियों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी.

    घायल अपराधियों की पहचान इरफान आलम, वासेपुर और नन्हे, पुटकी निवासी के रूप में हुई है, जबकि तीसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और हथियार बरामद किये हैं.

    पुलिस के अनुसार घायल अपराधियों के मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के भाई गोपी खान से बातचीत के सुराग मिले हैं. पुलिस अब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है.

    मुठभेड़ की सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गये और जांच शुरू कर दी. FSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है.

    फिलहाल पुलिस फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी कर रही है. घायल अपराधियों से पूछताछ के आधार पर रंगदारी नेटवर्क और उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    • चाकू से गोदकर की गई उपेंद्र कुमार मिश्रा की हत्या, भाई ने वायरल तस्वीर देखकर पहचाना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.