Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची। झारखंड के मतदाताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावा-आपत्ति दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब मतदाता पहले तय 4 सितंबर की बजाय 15 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम, विवरण या अन्य संबंधित सुधार को लेकर दावा-आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के इस फैसले से उन मतदाताओं को राहत मिलेगी, जो किसी कारण से निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्ति या सुधार संबंधी दावा दाखिल नहीं कर पाए थे। 15 सितंबर तक दाखिल कर सकेंगे दावा-आपत्ति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी…
रांची: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन की कड़ी में शुक्रवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. शाम के वक्त छात्र और अभ्यर्थी कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया. अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीर नहीं सरकार: छात्र पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों पर JPSC-JSSC परीक्षाओं से जुड़े मामलों में अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करने का आरोप लगाया. छात्रों का…
नई दिल्ली। देश में छात्र आंदोलनों का दायरा अब नई पीढ़ी तक पहुंचता नजर आ रहा है। Gen-Z के आंदोलनों के बाद अब Gen Alpha के बच्चे भी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक अलग-अलग जगहों पर स्कूली छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं। इन प्रदर्शनों में बच्चों की मांगें अलग-अलग हैं। कहीं स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क की मांग की जा रही है, तो कहीं जर्जर भवन, शिक्षकों की कमी, भोजन की गुणवत्ता और स्कूल को…
रांची/चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे ने झारखंड के कई परिवारों को चिंता में डाल दिया है। विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा भरने के बाद हुए हादसे में झारखंड के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हुए हैं। वहीं, एक अन्य मजदूर के सुरंग में फंसे होने की जानकारी सामने आई है। लापता मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद झारखंड सरकार भी सक्रिय हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…
गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच उनका शव मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे जब एक व्यक्ति मार्निंग वॉक पर निकला था। उसकी नजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा युवक के शव पर गई। उसने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई। मृतक के माथे पर गोली लगने के जख्म को देखकर साफ हो गया कि…
जमशेदपुर : झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर मौसम का मिजाज तेजी से बदला है. गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना गहरा ‘अवदाब’ (डिप्रेशन ) पिछले 6 घंटों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. शुक्रवार (14 अगस्त) की सुबह 05:30 बजे यह सिस्टम झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के ऊपर 23.1° उत्तर अक्षांश और 86.0° पूर्व देशांतर के पास केंद्रित रहा. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जमशेदपुर के उत्तर-उत्तर-पश्चिम से लगभग 40 किमी, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम से 50 किमी, रांची में पूर्व-दक्षिण-पूर्व से 70…
