रांची: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन की कड़ी में शुक्रवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. शाम के वक्त छात्र और अभ्यर्थी कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया.
अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीर नहीं सरकार: छात्र
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों पर JPSC-JSSC परीक्षाओं से जुड़े मामलों में अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करने का आरोप लगाया. छात्रों का कहना है कि लंबे समय से वे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का अब तक स्थाई समाधान नहीं हुआ है.

