Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास, आधारभूत संरचना, खनन, वन एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई, डिजिटल नेटवर्क, रोजगार और खनन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए। कैबिनेट ने रांची के नामकुम से डोरंडा पथ (एमडीआर-002) के 6.70 किलोमीटर लंबे मार्ग को चार लेन में चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए 162.82 करोड़ रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का…
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र DT क्वॉटर के समीप एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप डिप्रेशन में आकर प्रधान यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पड़ोसियों से मारपीट के विवाद में डिप्रेशन में था, शव के साथ धुर्वा थाना गेट के पास परिजन कर रहें विरोध।
जमीन फर्जीवाड़ा मामले में तत्कालीन राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद को बड़ी राहत मिली है. उसे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. भानु प्रताप प्रसाद तीन साल बाद जेल से बाहर आएंगे. भानु प्रताप प्रसाद पर बड़गांई अंचल कार्यालय के कागजात से छेड़छाड़ करने और सरकारी दस्तावेज को अपने घर में रखने का आरोप है. तत्कालीन सीओ मनोज कुमार ने 1जून 2023 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तीन अलग-अलग मामले में भी भानु प्रताप प्रसाद आरोपी है. सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ चेशायर होम स्थित 1 एकड़ जमीन…
झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्य रॉय को झारखंड का नया एडवोकेट जनरल (AG) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पूर्व एडवोकेट जनरल राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद की गई है। सरकार के विधि विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति राज्यपाल के आदेश से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत की गई है। क्यों हुआ बदलाव? सूत्रों के अनुसार, पूर्व एडवोकेट जनरल राजीव रंजन ने व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा दे दिया, जिसे तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद राज्य सरकार…
पूर्वी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को फिर यहां जंगली हाथियों का कहर दिखने को मिला. चाकुलिया वन क्षेत्र के सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास काम कर रहे पश्चिम बंगाल निवासी संजीव सिन्हा पर हाथियों ने हमला कर दिया. संजीव सिन्हा (53)रेलवे में लाइनमेन का काम करते है, और घटना के दौरान रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हाथियों ने उन्हें उठा कर पटक दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वन…
ईरान और अमेरिका (Iran-US Deal) के बीच डील की बढ़ती उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर जोरदार तेजी के साथ खुले हैं। डोनल्ड ट्रंप के एलान के बाद कच्चे तेल (Crude Prices) की कीमतों में तेज गिरावट आई है और इसका पॉजिटिव असर शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50, डेढ़ फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 23984 के स्तर पर खुला, जबकि Sensex करीब 1200 प्वाइंट की मजबूती के साथ 76725 पर ओपन हुआ है। दरअसल, US और ईरान के अधिकारियों के बीच एक फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर सहमति बनने की खबर के बाद ग्लोबल मार्केट…
चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुवा में सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) प्रबंधन द्वारा बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने की पहल बड़े औद्योगिक टकराव का रूप लेती दिख रही है। सोमवार को 15 जून की प्रथम पाली से किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया स्थित लौह अयस्क खदानों में हजारों श्रमिकों ने बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिसके चलते उत्पादन, लोडिंग, परिवहन और अन्य खनन गतिविधियां लगभग ठप हो गईं।
झारखंड में राज्यसभा का चुनाव 18 जून को होने वाला है। चुनावी मैदान में तीन प्रत्याशी हैं। महागठबंधन में झामुमो से बैद्यनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा हैं। वहीं बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी भी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी के बीच होने वाला है। वैसे महागठबंधन यदि एकजुट रहे तो दोनों सीटें बड़ी आसानी से जीत सकता है। बयानों की जंग से गरमाया चुनावी माहौल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पहले कहा कि हमारे पास एनडीए के दस विधायक संपर्क में हैं। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने…
