बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
14 अगस्त को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 15 अगस्त को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश व वज्रपात का यलो अलर्ट रहेगा।
अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है।

