Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को झारखंड बंद के आह्वान के बाद राजधानी रांची के अधिकांश निजी स्कूलों ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बंद के कारण मंगलवार को इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। रांची में बंद रहने वाले प्रमुख स्कूल के नाम डीपीएस लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल जेवीएम श्यामली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कैंब्रियन स्कूल ऑक्सफोर्ड स्कूल सच्चिदानंद स्कूल शारदा ग्लोबल स्कूल मेरे नन्हे कदम स्कूल ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल चिरंजीव पब्लिक स्कूल मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 10 अगस्त को जन्मे मुख्यमंत्री को जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य, सुखी जीवन की कामना की है। PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दें और वह हमेशा अच्छे स्वास्थ्य…
रांची :झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से ही गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसी उनसे कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी. लगातार हुई पूछताछ आपको बता दें कि एल खियांग्ते अपने इस्तीफे के बाद से ही लगातार सीआईडी के रडार पर थे. खियांग्ते से 28 जुलाई से लगातार परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की…
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार, 10 अगस्त को प्रस्तावित ‘विधानसभा घेराव’ को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरी ओर, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने युवाओं से एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है। सीबीआई जांच की मांग पर कायम हैं अभ्यर्थी रांची में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)…
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितता और ओएमआर शीट में हेराफेरी के मामले में जांच का दायरा लगातार व्यापक होता जा रहा है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के इस्तीफे के बाद अब जेपीएससी के तीन सदस्यों डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए राज्यपाल को त्यागपत्र भेज दिया है। इन तीनों सदस्यों को झारखंड पुलिस की सीआईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था, जिसके बाद राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को डॉ. अजिता भट्टाचार्य से सीआईडी…
झारखंड और ओडिशा में 8 से 14 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी. 8 से 10 अगस्त तक झारखंड में और 8-9 तथा 12-14 अगस्त को ओडिशा में भारी बारिश होगी. इस दौरान 50 किमी/घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. बिहार: 13 और 14 अगस्त को राज्य भर में बारिश बढ़ेगी और भारी वर्षा होने का अनुमान है. 8 से 14 अगस्त तक तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटे) चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद: 8 अगस्त तथा 10 से 13 अगस्त के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होगी, जबकि 10 से 12 अगस्त के बीच भारी बारिश…
जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर शनिवार को झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे और शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा – जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक शहीद निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा. उन्होंने कहा – झारखंड वीरों की धरती है. अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए अनेक लोगों ने अपना लहू बहाया और संघर्ष किया. ऐसे सभी वीरों और आंदोलनकारियों को वे नमन करते हैं. मुख्यमंत्री ने…
रांची। JPSC परीक्षा रद्द कर CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के एक गुट के साथ राज्य सरकार की वार्ता शुरू हो गई है। मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में JPSC-JSSC न्याय मंच के प्रतिनिधिमंडल और सरकार की ओर से गठित मंत्रियों की समिति के बीच बातचीत चल रही है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में रामवतार महतो, दिनबंधु मंडल, रविशंकर, रामकुमार, प्रेम कुमार, विमल कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। वहीं, राज्य सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री संजय प्रसाद…
रांची। JPSC परीक्षा रद्द कर CBI जांच की मांग को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार 15वें दिन भी जारी है। JPSC-JSSC न्याय मंच के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं। देवेंद्र महतो समेत कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसी बीच आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार की ओर से गठित मंत्रियों की समिति के बीच गुरुवार सुबह 10:30 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता प्रस्तावित है। हालांकि, छात्रों ने बंद कमरे में बातचीत के बजाय खुले मैदान में वार्ता करने का प्रस्ताव…
हमारे देश में ऑनर किलिंग एक ऐसा अपराध है, जहां मां-बाप अपने ही बच्चों की जान के दुश्मन बन जाते हैं और लोक-लाज और समाज के डर से उनकी हत्या कर बैठते हैं. एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 18 साल की अविवाहित लड़की का 17 साल के लड़के से अफेयर चल रहा था. प्रेम संबंध में लड़की 5 महीने की गर्भवती हो गई. इसकी भनक जब परिवार वालों को लगी तो घर वालों ने अपनी बेटी पर गर्भपात का दबाव बनाया, लेकिन लड़की किसी भी हालत में इस बच्चे को मारना नहीं चाहती थी. जब हर तरह…
