Author: Admin

सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा सरना मंदिर रोड में अज्ञात अपराधियों ने देर रात एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया. घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है. घायल की पहचान कमडरा निवासी संतोष महतो के रूप में हुई है. वह सलडेगा में किराए के मकान में रहकर एक होटल में काम करता है.

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर झारखंड में छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। राहुल गांधी ने एक वीडियो के माध्यम से जारी अपने बयान में साफ कहा है कि देश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। देश की हर सरकार काे छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्रों के इस आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन देने की बात भी कही। गुरुवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने…

Read More

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के कोडरमा से मेघतारी तक फोर-लेन परियोजना को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में अदालत ने एनएचएआई, झारखंड सरकार और बिहार सरकार को संयुक्त रूप से मिलकर राज्य वन्यजीव बोर्ड की ओर से सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग कोडरमा से रजौली प्रोजेक्ट को पूरा करने को कहा है। अप्रूवल के लिए एनएचएआई हेड क्वार्टर के पास भेजा सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि डीपीआर बन चुका है इसके अप्रूवल के लिए एनएचएआई हेड क्वार्टर के पास…

Read More

रांची:JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच वार्ता की तैयारी पूरी कर ली गई है. बातचीत के लिए JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने अपने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है. सरकार और छात्रों की बातचीत कहां पर होगी फिलहाल स्थान और समय अभी तक तय नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच बैठक शुरू हो सकती है. सरकार के साथ होने वाली इस वार्ता में छात्रों की ओर से 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगें…

Read More

राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भारी बारिश के दौरान जलजमाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने तत्काल रिम्स के निदेशक और अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। भारी बारिश और मरम्मत कार्य के कारण हुआ जलजमाव रिम्स के निदेशक डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी कि लगातार हो रही…

Read More

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झानागड़ीया गांव में गुरुवार तड़के डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि घर जमाई के रूप में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। रात में हुआ विवाद, तलवार से हमला करने का आरोप पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, बिचामहल निवासी एबरास अंसारी…

Read More

रांची। झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी है। आंदोलन कर रहे छात्र 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने और कथित गड़बड़ियों की जांच CBI या हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में कराने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच आजसू विधायक निर्मल महतो ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक ने गले में ‘नौकरी का रेट चार्ट’ टांगकर अपना विरोध दर्ज कराया और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। ‘राज्यपाल और राष्ट्रपति…

Read More

रांची। झारखंड अग्निशमन सेवा को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार को बड़ा कदम उठाया गया। धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने 58 अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर विद मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को राज्य के अलग-अलग जिलों के फायर स्टेशनों में तैनात किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इनकी मदद से आग लगने की घटनाओं पर पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाकों…

Read More

धनबाद। जिले के भूली ओपी क्षेत्र में संदिग्ध चोरों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में भूली ओपी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। संदिग्ध चोर को पकड़ने के बाद मिली थी अन्य आरोपियों की जानकारी घायल SI…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुधवार शाम एक बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट हो गया। हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय हुआ विस्फोट अधिकारियों के अनुसार, सेना का बम निरोधक दस्ता मेंढर सेक्टर के कंगा गली इलाके में नियमित गश्त पर था। इसी दौरान टीम को एक बारूदी सुरंग मिली। इसे निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हादसे के…

Read More