Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची। झारखंड में JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 12 दिनों से जारी छात्रों का आंदोलन अब सरकार के साथ बातचीत की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। राज्य सरकार की ओर से छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी गठित किए जाने के बाद अब आंदोलन कर रहे छात्रों ने भी वार्ता के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल बनाने के संकेत दिए हैं। छात्र गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने प्रतिनिधिमंडल की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद सरकार की ओर से गठित मंत्रियों की कमेटी के साथ बातचीत का रास्ता साफ हो सकता है। खुले…
रांची। JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, OMR शीट में छेड़छाड़ और पेपर लीक के आरोपों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। सोनम वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो से पानी पीने की अपील करते हुए कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है और आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। 25 जुलाई से सत्याग्रह, 2…
रांची: झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण संचालन को लेकर बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में आगामी 6 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही को…
आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान का किया निरीक्षण
रांची: झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। इसी क्रम में गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने बुधवार को रांची के मोराबादी मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। निरीक्षण के दौरान श्रीमती दादेल ने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा आगंतुकों की…
Ranchi : झारखंड पंचायत सहायक संघ आज ( 5 अगस्त) को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों से पंचायत सेवकों का आना शुरु हो गया है. पंचायत सेवकों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, ताकि संघ के सदस्य सीएम हाउस तक न पहुंच पाये. अगर आप आज मोरहाबादी मैदान की तरफ से गुजरने वाले हैं, तो एक बार रूट चेक कर लें. क्योंकि इस घेराव कार्यक्रम की वजह से सड़कें जाम रह सकतीं हैं. संघ का कहना है कि पंचायत सहायकों की मांग पर सरकार ध्यान नहीं…
झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक झारखंड के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इस…
आतंकवादी और जिहादी मानसिकता को बढ़ावा देने और दूसरे युवाओं को प्रेरित करने के आरोप में कोडरमा पुलिस ने सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर से एक युवक और एक युवति को गिरफ्तार किया है। माधोपुर से पुलिस ने अरशद महफूज और शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान को सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी विचारधारा को फैलाने और गांव के दूसरे युवाओं को जिहादी मानसिकता के लिए प्रेरित करने की सूचना आतंकवादी निरोधक दस्ता के द्वारा कोडरमा पुलिस को दी गई थी। गिरफ्तार युवक यूवतियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, चाकू, बुलेट प्रूफ जैकेट, मोबाइल, टैब और वीडियो कैमरा…
रांची। झारखंड आंदोलन के महानायक, पद्म भूषण से सम्मानित और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, विचारों तथा झारखंड निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर दिवंगत शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन, आदर्शों और राज्य के लिए उनके…
पटना। बिहार में छात्रों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस और NSUI का प्रदर्शन शुक्रवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने इनकम टैक्स गोलंबर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस और NSUI के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। प्रशासन ने जेपी गोलंबर और इनकम टैक्स गोलंबर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया था और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग…
Ranchi : 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा, जेएसएससी सहित अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र 11 दिन से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत हैं. इस बीच राज्य सरकार अब छात्रों से बातचीत कर समाधान निकालने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोमवार को बेंगलुरू से रांची लौटने के बाद छात्रों से संवाद के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाने पर विचार किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह कमेटी आंदोलन कर रहे छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी मांगों और शिकायतों को सुनेगी और आंदोलन खत्म कराने की कोशिश करेगी. जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित कमेटी में…
