Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल प्रखंड में बाढ़ के पानी और नहर के तेज कटाव के कारण रक्सौल-घोड़ासहन नहर कैनाल रोड का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। सिसवा पंचायत के जयमंगलापुर गांव के पास सोमवार रात नहर में तेज कटाव के कारण करीब 20 मीटर से अधिक सड़क बह गई। इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित सड़क टूटने से आसपास के दर्जनों गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं नहर का पानी आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी धान…
असम में CRPF कैंप के अंदर आपसी गोलीबारी का मानला सामने आया है. नागांव कैंप में हुई इस घटना में 3 CRPF जवानों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है. ये घटना मंगलवार को असम के नागांव में कटिमारी 34 बटालियन CRPF कैंप के अंदर हुई. एक CRPF जवान ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी. सूत्रों के मुताबिक, साथियों पर हमला करने वाले जवाब ने बाद में खुदकुशी कर ली.गोलीबारी की इस घटना में एक अन्य जवान भी घायल हुआ है. मारे गए जवानों की पहचान रामनवल…
रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच के क्रम में ACB ने उत्पाद विभाग के तीन तत्कालीन अधिकारियों को समन जारी किया है। अधिकारियों को पूछताछ के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि शराब नीति के संचालन और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और तथ्य सामने आए हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ACB ने संबंधित अधिकारियों से पूछताछ करने का फैसला लिया है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में…
जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने वाले शांति समिति के सदस्य आफताब आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात अपराधियों की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल आफताब आलम ने मंगलवार सुबह कोलकाता के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आफताब की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर बर्मामाइंस थाना रोड समेत कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार तड़के रांची समेत राज्य के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में कुल 18 ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें रांची के लालपुर स्थित पतंजलि एकेडमी कोचिंग सेंटर और उसके संचालक संजीत उर्फ गोल्डेन से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। जांच के दौरान एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। कोचिंग सेंटर में OMR शीट लाने का आरोप जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अभय तिवारी की…
दिसपुर। असम के हैलाकांडी जिले में 15 साल की एक नाबालिग लड़की की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 17 से 19 साल के बीच बताई जा रही है। इनमें एक आरोपी करीब साढ़े 17 साल का है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की राष्ट्रीय राजमार्ग-6 के पास स्थित अपने घर में मृत मिली थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के मोबाइल…
रांची: झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में शामिल दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आज पहली पुण्यतिथि है। आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए उनका संघर्ष भारतीय राजनीति के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उनका पूरा जीवन संघर्ष, जनआंदोलन और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। बचपन से ही संघर्षों का सामना शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को वर्तमान झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उनके पिता सोबरन सोरेन एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। महाजनों और सूदखोरों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण…
झारखंड में नई एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग तेज: JSLPS कर्मियों ने दीपिका पांडे सिंह को सौंपा ज्ञापन
JSLPS HR Policy: झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात कर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) कर्मियों से संबंधित नई एचआर पॉलिसी को जल्द लागू करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों से अवगत कराया. नई एचआर पॉलिसी जल्द लागू करने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि JSLPS कर्मी लंबे समय से नई एचआर पॉलिसी लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि नई नीति लागू होने से सेवा शर्तों में…
केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन से बड़ी उम्मीद है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर भी पे कमीशन सैलरी आदि फैसला लेगा। सदस्यों से मीटिंग के दौरान कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों ने जिस एक बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया है वह फिटमेंट फैक्टर है। कुछ संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। अगर ऐसा हुआ तब की स्थिति में कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 69000 रुपये तक पहुंच सकता है। बता दें, पे कमीशन की तरफ से अबतक फिटमेंट फैक्टर्स या फिर मिनिमम बेसिक पे को लेकर कोई भी ऐलान…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक़ बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है. तेरह राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. प्रशांत किशोर को 26,113 वोट मिले हैं और वो फ़िलहाल 7119 वोटों से आगे हैं. जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को क़रीब 18,994 वोट मिले हैं. यहां आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं. बांकीपुर सीट पटना के शहरी…
