Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उसकी महिला मित्र अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता केवल हमीम की परिचित नहीं, बल्कि पूरे संदिग्ध आतंकी माड्यूल की सक्रिय सदस्य थी। उसे ट्रांजिट रिमांड पर बर्द्धमान लाया गया है और अदालत से हिरासत लेकर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। गुरुवार को गिरफ्तार हुआ था हमीम मंडल बता दें कि बंगाल एसटीएफ ने गुरुवार को पूर्व बर्द्धमान के एक आवासीय परिसर के जिम से हमीम मंडल को गिरफ्तार किया…
असम में भीषण प्राकृतिक आपदा और विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के पुनर्वास और राहत कार्य के लिए पूरे देश से मदद के हाथ बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में धनबाद के चर्चित इंटरनेट मीडिया इनफ्लुएंसर आर्यन केल्विन ने एक नई मिसाल कायम की है। आर्यन ने अपने फॉलोअर्स और देशभर के दानदाताओं के सहयोग से महज 24 घंटे के अंदर 19 लाख से अधिक का फंड एकत्रित कर लिया है। यह देश के किसी भी इन्फ्लुएंसर से अधिक फंड जुटाने का नया रिकॉर्ड है। इस क्राउडफंडिंग अभियान में अब तक 84 हजार से भी अधिक लोगों ने अपना योगदान…
बिहार सरकार ने साल 2030 तक 1 करोड़ नौकरियां और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसे उस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने बताया कि राज्य सरकार अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2026 तक ‘सात निश्चय’ (Seven Resolves) के भाग 2 और 3 के तहत कुल 1,027,839 लोगों को रोज़गार दिया गया है। इनमें से 819,634 लोगों को नियमित नियुक्तियां मिलीं, जबकि 132,558 लोगों को कॉन्ट्रैक्ट…
स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर चिकित्सकों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत 72 चिकित्सा पदाधिकारियों तथा 24 दंत चिकित्सकों को इधर से उधर किया गया है। साथ ही शैक्षणिक संवर्ग के 17 चिकित्सकों का भी स्थानांतरण दूसरे मेडिकल कॉलेज में किया गया है। शैक्षणिक संवर्ग के इन चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण नाम कहां थे कहां गए डॉ. शुभाशीष सरकार निदेशक, चिकित्सा शिक्षा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग डॉ. पूनम मेहता फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर डॉ. इंद्रजीत गुप्ता शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद डॉ. बुधन बैठा फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज,…
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर में ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के भारत में ब्रिक्स समिट में शामिल होने की संभावना है, क्योंकि चीन ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स का समर्थन किया है। ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली है। शी जिनपिंग के भारत दौरे के बारे में अभी आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है। भारत पहले ही चीनी राष्ट्रपति को समिट के लिए न्योता भेज चुका है। जिनपिंग का ऐतिहासिक दौरा अगर शी जिनपिंग का भारत दौरा होता है, तो…
मानसून सत्र में विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते संसद का गतिरोध जारी है। लोकसभा में शुक्रवार को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक-2026 बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित करा लिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, चढ़ावा चोरी एवं अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरता रहा। इसी कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और अंतत: दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच इस सत्र में अभी तक लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक को दोनों सदनों से पारित करा लिया गया है।…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांडकीदा गांव के बिश्रामपुर टोला निवासी एक दंपति के शव सरकारी तालाब के पास बने नाले से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय डोंका सिंकु और उनकी 40 वर्षीय पत्नी गोरवारी सिंकु के रूप में हुई है। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सुबह तालाब के पास मिले दोनों के शव ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ लोग गांव के सरकारी तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान…
भुवनेश्वर: ओडिशा में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट (PG) परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि जनरल सर्जरी थ्योरी परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र और उसके कथित उत्तर एक WhatsApp ग्रुप में साझा किए गए। इस घटना ने परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। परीक्षा के दौरान WhatsApp पर साझा हुए प्रश्न और उत्तर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला 27 जुलाई को आयोजित MD/MS (2023-26 बैच) के जनरल सर्जरी थ्योरी पेपर से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में बैठकर…
Ranchi : रांची के रातू रोड के मधुकम इलाके में 50-60 सालों से रह रहे 12 गैर-आदिवासी परिवारों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने पहले जारी अतिक्रमण हटाने का आदेश वापस ले लिया। साथ ही याचिकाकर्ता महादेव उरांव पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह राशि 12 प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये के हिसाब से दी जायेगी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने महत्वपूर्ण तथ्य छिपाये, भ्रामक शपथ पत्र दाखिल किया और अदालत को गुमराह करने की कोशिश की। इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुये अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई। महादेव उरांव…
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का गणना चरण पूरा हो गया है, लेकिन अब भी 43.68 लाख से अधिक गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) जमा नहीं हो सके हैं। इनमें करीब 7.64 लाख ऐसे मतदाताओं के फार्म भी शामिल हैं, जिनका निधन हो चुका है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने यह जानकारी दी। राज्य में कुल 2.64 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं के लिए बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए थे। मतदाता सूची का प्रारूप 5 अगस्त को होगा प्रकाशित निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्राप्त सभी फार्म का डिजिटलीकरण…
