Author: Admin

Shravani Mela 2026 : राजकीय श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर बाबा नगरी में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. रविवार से ही कांवरियों की भीड़ ने रफ्तार पकड़ ली. दिन ढलने के साथ कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन ने पहली सोमवारी पर दो लाख से अधिक कांवरियों के देवघर पहुंचने की संभावना जतायी है. लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए आइजी पटेल मयूर कन्हैया लाल और एसपी प्रवीण पुष्कर सुबह से दोपहर तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने मंदिर के प्रवेश द्वारों, कतार मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का…

Read More

Ranchi :  14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गोड्डा, रामगढ़ समेत 10 से अधिक अधिक ठिकानों पर छापेमारी की.  सीआईडी सूत्रों के अनुसार, छापेमारी उन लोगों और ठिकानों पर केंद्रित रही, जिनका नाम जांच के दौरान सामने आया है या जिनके परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े होने की आशंका है. कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाले गए. एजेंसी को उम्मीद है कि इससे जांच को नई दिशा मिल सकती है. आने वाले दिनों…

Read More

झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन मिल गया है। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों से बात की है और कहा कि CJP छात्रों के साथ खड़ी है। साथ ही, उनकी मांगों का समर्थन भी करती है। बता दें कि JPSC और JSSC में गड़बड़ियों को लेकर पिछले 9 दिनों से छात्र रांची में धरने पर बैठे हैं। झारखंड की प्रदर्शनकारी ने CJP से मांगी मदद अभिजीत दीपके ने बातचीत का जो वीडियो रिलीज किया है उसमें रांची की प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी अभिजीत दीपके से कहती दिख रही है कि हम लोग…

Read More

झारखंड का मोस्ट वांटेड और कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. यह एनकाउंटर जामताड़ा जिले में उस समय हुआ, जब पुलिस उसे साहिबगंज मंडल कारागार से धनबाद जेल ले जा रही थी. पुलिस के मुताबिक रास्ते में सुजीत सिन्हा ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान मुठभेड़ हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, जामताड़ा सीमा के पास पहुंचने पर सुजीत सिन्हा ने शौच जाने की बात कही. पुलिस ने वाहन रोका तो उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली. इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने लगा और पुलिस टीम…

Read More

रांची: राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे JPSC एवं JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का समर्थन मिला। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु और हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने आंदोलनरत लगभग 500 छात्र-छात्राओं के बीच भोजन का वितरण कराया। इस दौरान अजातशत्रु ने कहा कि झारखंड का युवा अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उनका आरोप था कि भर्ती प्रक्रियाओं में…

Read More

Ranchi: रामकृपाल कंस्ट्रक्शन व उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर सर्वे के दौरान अब तक 300 करोड़ रुपये की अघोषित आमदनी का पता लगा है. जांच पड़ताल के दौरान मोबाइल में हवाला से संबंधित चैट भी मिले हैं. आयकर विभाग द्वारा 30 जुलाई को शुरू किया गया सर्वे तीसरे दिन भी जारी है. आयकर विभाग द्वारा जारी सर्वे के दौरान अब तक 300 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया जा चुका है. एक से दूसरी कंपनी में पैसा ट्रांसफर कर 50 करोड़ रुपये का कैश जेनरेट किया गया है. साथ ही 200 करोड़ रुपये का नकद खर्च दिखाया…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 51 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला और नई जगहों पर पदस्थापन किया है. इसका आदेश 31 जुलाई 2026 को जारी किया गया. रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक (स्वास्थ्य) बनाया गया है. उन्हें चिकित्सा शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. डोरंडा राजकीय औषधालय की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीता सिन्हा को निदेशक (परिवार कल्याण) बनाया गया है. वहीं, डॉ. अश्विनी कुमार को राज्य आरसीएच पदाधिकारी और डॉ. रंजीत प्रसाद को राज्य वेक्टर…

Read More

चुटिया रेलवे स्टेशन लोहरदगा गेट में लग रहे दुकानों को रांची रेलवे द्वारा हटा दिया गया था उसी के निमित्त आज दुकानदारों के प्रतिनिधि के साथ भाजपा चुटिया मंडल अध्यक्ष अविचल सिंह की अगुवाई में आज प्रतिनिधिमंडल माननीय सांसद रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी से मुलाकात किया और उनसे मिलकर अपनी व्यथा प्रकट की उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआरएम से बात की और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी दुकान यथावत वहां लगा करेगी l साथ में वार्ड 46 की पार्षद आरती कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार, जनार्दन शाह, पिंटू सिंह ,भास्कर राव आदि उपस्थित थे l

Read More

Ranchi: राजधानी रांची के लोगों ने जुलाई महीने में यातायात नियमों को ताख पर रखते हुए पूरे शहर में यातायात नियम की धज्जियां उड़ा दी है. इसी का नतीजा है कि यातायात पुलिस द्वारा जुलाई महीने में पूरे 120197 चालान काटे गए, जुलाई महीने के 31 तारीख को 3847 काटे गए, जिसमें नो पार्किंग में 1430 चालान, विदाउट हेलमेट 2158, रेड लाइट जंप 108, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना 14, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना 10 और ऐसे कई सारे नियमों का उल्लंघन करते देखे रांची नगर वासी. यातायात पुलिस लगातार नागरिकों से अपील करती है कि मोटरसाइकिल…

Read More

बिहार में रेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-फतुहा रेलखंड पर 29 किलोमीटर लंबी मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दे दी है। लगभग 976 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने से पटना रेल कारिडोर के सबसे व्यस्त खंडों में से एक पर ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को समय पर ट्रेन संचालन का लाभ मिलेगा। यह रेलखंड पूर्व मध्य रेलवे का सबसे अधिक व्यस्त मार्ग माना जाता है, जहां वर्तमान में ट्रेनों की संख्या क्षमता के करीब पहुंच…

Read More