चुटिया रेलवे स्टेशन लोहरदगा गेट में लग रहे दुकानों को रांची रेलवे द्वारा हटा दिया गया था उसी के निमित्त आज दुकानदारों के प्रतिनिधि के साथ भाजपा चुटिया मंडल अध्यक्ष अविचल सिंह की अगुवाई में आज प्रतिनिधिमंडल माननीय सांसद रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी से मुलाकात किया और उनसे मिलकर अपनी व्यथा प्रकट की उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआरएम से बात की और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी दुकान यथावत वहां लगा करेगी l साथ में वार्ड 46 की पार्षद आरती कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार, जनार्दन शाह, पिंटू सिंह ,भास्कर राव आदि उपस्थित थे l

