केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन से बड़ी उम्मीद है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर भी पे कमीशन सैलरी आदि फैसला लेगा। सदस्यों से मीटिंग के दौरान कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों ने जिस एक बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया है वह फिटमेंट फैक्टर है। कुछ संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। अगर ऐसा हुआ तब की स्थिति में कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 69000 रुपये तक पहुंच सकता है। बता दें, पे कमीशन की तरफ से अबतक फिटमेंट फैक्टर्स या फिर मिनिमम बेसिक पे को लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है.
फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग (8th Pay Commission Family Unit)
स्टाफ साइड एनसी-जेसीएम ने आयोग से मांग की है उसके अनुसार मौजूदा फैमिली यूनिट को बढ़ाया जाए। मौजूदा समय में आयोग फैमिली यूनिट को 3 मानता है। इसे बढ़ाकर 5 करने की मांग संगठन ने की है।
जो प्रस्ताव दिया गया है उसके अनुसार 1 यूनिट कर्मचारी को माना जाए। पत्नी को 0.8 यूनिट, दो बच्चों को 0.6-0.6 यूनिट माना जाए। माता-पिता या फिर सास-ससुर को भी फैमिली यूनिट में जोड़ा जाए। उनके लिए 0.8 यूनिट करने की मांग की गई है। यह सब मिलाकर कुल 5.2 यूनिट होता है।
8वां वेतन आयोग दिल्ली, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर मीटिंग कर चुका है। अब आयोग की अगले दौर की बैठक शुरू होने वाली है। 7 और 10 अगस्त को 8वें वेतन आयोग की मीटिंग दिल्ली में प्रस्तावित है। इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए 31 जुलाई 2026 तक आवेदन करना था।
चेन्नई में 7 और 8 सितंबर को पे कमीशन की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में समय लेने के लिए संगठनों को 18 अगस्त या उससे पहले आवेदन करना होगा। 9 सितंबर को पुडुचेरी में मीटिंग होगी। इस केंद्रशासित प्रदेश की बैठक में भाग लेने के लिए 18 अगस्ता या उससे पहले समय ले लेना होगा।

