Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा. दोनों घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में रंगदारी वसूलने पहुंचे हैं. सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध अपराधियों का पीछा किया. इसी दौरान निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच अपराधियों…
झारखंड में 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के बीच एक बड़ा फैसला सामने आया है. सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि एजेंसी TDPL की ओर से कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाएं और उनके रिजल्ट रद्द कर दिए गए हैं. पूरे मामले में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी, जो निष्पक्ष जांच करेगी.
रांची। JPSC-JSSC भर्ती में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच आज एक बार फिर वार्ता होने जा रही है। बातचीत से पहले छात्र नेताओं ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वे सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खुद वार्ता में शामिल होने की मांग की है। उनका कहना है कि इतने लंबे समय से आंदोलन चल रहा है और कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं, ऐसे में सरकार…
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीआईडी (CID) की विशेष टीम ने अचानक जोरदार दबिश दी। JSSC CGL परीक्षा विवाद को लेकर चल रही जांच के तहत जांच एजेंसी सीधे आयोग के दफ्तर पहुंची और रिकॉर्ड्स को कब्जे में लेना शुरू कर दिया। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका जानकारी के मुताबिक, सीआईडी की टीम कार्यालय के भीतर बेहद गोपनीय तरीके से दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। छापेमारी की खबर फैलते ही प्रशासनिक गलियारों से लेकर अभ्यर्थियों के बीच खलबली मच गई है। इस कार्रवाई का सीधा असर राज्य के उन लाखों अभ्यर्थियों…
पटना। बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन और सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई हृदयविदारक दुर्घटना में मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (PGT) 2023 में कथित बड़े पैमाने पर हुई धांधली को लेकर जांच के दौरान कई गंभीर दावे सामने आए हैं। सीआईडी के समक्ष दर्ज आरोपी अभय तिवारी के कथित कबूलनामे में परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी और कथित सेटिंग को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सामने आने का दावा किया गया है। PGT-English परीक्षा में सेटिंग का दावा कथित बयान के अनुसार, अभय तिवारी ने दावा किया कि उसने अजय संग्राम नामक व्यक्ति के माध्यम से कथित सेटिंग कराकर PGT-English की परीक्षा पास की थी। इसके…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की इस घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। सुबह करीब 5 बजे लगी आग पुलिस के अनुसार, तारापीठ स्थित चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी, होटल में कई मेहमान सो रहे थे। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और होटल में अफरा-तफरी…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची राइजिंग स्टार की ओर से सेवा और देशभक्ति की भावना के साथ दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब के सदस्यों ने राजकीय विद्यालय, सिंदवार टोला, मोराबादी और वृद्धा आश्रम, चिरौंदी में बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। राजकीय विद्यालय, सिंदवार टोला में बच्चों के बीच बिस्किट, फ्रूटी, सेब और केले वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को देशप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में भी…
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सेना के पांच जवान लापता बताए जा रहे हैं। दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम की बताई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, दिबांग वैली जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के दो शेल्टर बह गए। वहीं, अपर सुबनसिरी जिले में सड़क निर्माण स्थल पर हुए बड़े लैंडस्लाइड में चार लोगों की जान चली गई। दिबांग वैली में बाढ़ से सेना के शेल्टर बहे दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम…
रांची। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को शनिवार को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पुलिस ने रोक दिया। देवेंद्र महतो रांची के सदर अस्पताल में इलाजरत हैं और करीब 14 दिनों से अनशन पर हैं। यात्रा में शामिल होने की कोशिश के दौरान अस्पताल में पुलिस और उनके समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे देवेंद्र महतो जानकारी के अनुसार, विधानसभा घेराव के दौरान प्रशासन की ओर से 10 अगस्त को देवेंद्र नाथ महतो को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया…
