स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची राइजिंग स्टार की ओर से सेवा और देशभक्ति की भावना के साथ दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब के सदस्यों ने राजकीय विद्यालय, सिंदवार टोला, मोराबादी और वृद्धा आश्रम, चिरौंदी में बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

राजकीय विद्यालय, सिंदवार टोला में बच्चों के बीच बिस्किट, फ्रूटी, सेब और केले वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को देशप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में भी बताया।

इसके बाद क्लब के सदस्य चिरौंदी स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके बीच बिस्किट, फ्रूटी, सेब एवं केले वितरित किए। बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद और अपनापन का यह अवसर भावुक और यादगार रहा।
कार्यक्रम में Present Member Ln. Karuna Bagla, Ln. Anju Singh, Ln. Sujeta Kishore एवं Ln. Pushpa Agrawal की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का आयोजन Guiding Lion-cum-Zone Chairperson MJF Ln. Rina Agrawal के मार्गदर्शन में किया गया।
क्लब की ओर से कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस का सच्चा उत्सव तभी सार्थक है, जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा की जाएं। सेवा, सम्मान और संवेदना के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही लायंस क्लब की मूल भावना है।
लायंस क्लब ऑफ रांची राइजिंग स्टार ने अपने संदेश में कहा— “We Serve • We Care • We Inspire”।

