झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने B.Sc. नर्सिंग बेसिक और पोस्ट-बेसिक प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है. 16 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
पर्षद ने परीक्षा के चारों सेट की आंसर की जारी की है. उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ के Download सेक्शन से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. अगर किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो उम्मीदवार आज 18 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति के साथ सही उत्तर के समर्थन में जरूरी प्रमाण या सबूत देना होगा.
ई-मेल से ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार अपनी आपत्ति और उससे जुड़े प्रमाण को स्कैन कर [controller.jceceb@gmail.com](mailto:controller.jceceb@gmail.com) पर भेज सकते हैं. ई-मेल में प्रश्न संख्या और प्रश्न पत्र के सेट की जानकारी देना जरूरी है.
कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं आपत्ति
उम्मीदवार चाहें तो अपनी आपत्ति सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ JCECEB कार्यालय में हाथों-हाथ जमा कर सकते हैं. पर्षद ने उम्मीदवारों से कहा है कि आपत्ति भेजने से पहले आंसर की को अच्छी तरह जांच लें और सभी आपत्तियों की एक साथ सूची बनाकर जमा करें. 18 अगस्त की शाम 5 बजे के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.
कार्यालय का पता : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची-834010.

