खूंटी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां अज्ञात अपराधियों ने संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल और फादर बेनी एक्का को गोली मार दी है. इस घटना को अपराधियों ने बुधवार की सुबह अंजाम दिया है. अपराधियों ने सीधे स्कूल के स्टाफ रूम के अंदर घुसकर अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.

