रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी कर 62 लीटर महुआ शराब जब्त की। कोतवाली अंचल के सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कृष्ण साहू, सुकरा मुंडा और सुगिया देवी को गिरफ्तार किया गया। जुर्माना भरने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़े जाने की संभावना है।

