Author: Admin

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने का ऐलान किया है. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होगा. सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट ने यह तय किया है कि जजों को पद संभालते ही अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए. सीजेआई और जज अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा स्वेच्छा से सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर सार्वजनिक करेंगे. मौजूदा समय में सीजेआई सहित सुप्रीम कोर्ट में कुल 30 जजों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है. इनमें सीजेआई संजीव खन्ना से लेकर जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत,…

Read More

झारखंड के यात्रियों को इस साल गर्मी छुट्टी को लेकर रेलवे की ओर से कई यात्री ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है. इससे यहां के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले रहेगी. इस क्रम में साउथ इस्टर्न रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है. ट्रेनों में दो जोड़ी नई दिल्ली और एक जोड़ी मदार होकर चलेगी. सांतरागाछी से अजमेर शरीफ के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. ट्रेन को टाटानगर होकर चलाने का निर्णय लिया गया है. संतरागाछी-चेन्नई के लिए भी एक जोड़ी नई ट्रेन चलेगी. 4 अप्रैल से चलेगी…

Read More

Palamu Rape And Murder Case: झारखंड के पलामू जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद बड़ी निर्मरता से मौत के घाट उतार दिया गया. घटना मेदिनीनगर के कांदू मोहल्ला की है. बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स ने 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, बच्ची बुधवार (2 अप्रैल) की दोपहर से लापता थी. स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची की खोजबीन की गई और देर रात उसके शव को आरोपी के घर से…

Read More

Hyderabad University: तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के 400 एकड़ ‘वन क्षेत्र’ की नीलामी के फैसले का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। विरोध का केंद्र है हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास स्थित यह भूमि, जिसे राज्य सरकार विकास परियोजनाओं के नाम पर नीलाम करने की तैयारी में है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों और पर्यावरण की रक्षा से जुड़े लोगों का दावा है कि जिस भूमि की नीलामी की जा रही है, वह ‘वन क्षेत्र’ है, क्योंकि यहां सिर्फ हरियाली ही नहीं, समृद्ध जैव विविधता भी मौजूद…

Read More

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 26 फीसदी रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। कंबोडिया से आयातित वस्तुओं पर 49 फीसदी और चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी शुल्क लगाने का एलान किया है। जवाबी करों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है। अमेरिकी करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से ठगा जा रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त  मेक अमेरिका…

Read More

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास हो गया। 12 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित कर दिया। इस विधेयक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा पूरी होने के बाद वोटिंग करवाई। इस दौरान बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, वहीं विरोध में 232 वोट पड़े और इस तरह रात 2 बजे वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया। इससे पहले सदन में गौरव गोगोई, औवैसी समेत कई सदस्यों की ओर से लाए गए संशोधन खारिज हो गए। वहीं…

Read More

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के गृह जिला पूर्वी सिंहभूम में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग ने तेवर कड़े कर लिए हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी व शिक्षा अधीक्षक ने 78 प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन लोगों से अलग-अलग बिंदुओं पर जवाब मांगा है. कल तक जवाब सौंपने का निर्देश जिला शिक्षा विभाग द्वारा एक पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 अध्याय-2 के नियम -75 (3) के अनुसार स्कूल भवन, संरचना या परिसर का उपयोग केवल शिक्षा के उद्देश्य के लिए…

Read More

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग सैर-सपाटे की योजना बनाने लगे हैं. कोई अपने गांव जाने की तैयारी कर रहा है, तो कुछ लोग राहत पाने के लिए ठंडी और हसीन वादियों में घूमने का प्लान बनाए हुए हैं. इस बार चार धाम यात्रा और पहाड़ों पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा आईआरसीटीसी खास टूर पैकिज लेकर आई है. आईआरसीटीसी के इन पैकेजों के जरिए पर्यटक कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, गंगटोक, दार्जिलिंग जैसी खूबसूरत जगहों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. वहीं, धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए चारधाम यात्रा का भी विशेष…

Read More

Waqf Amendment Bill Latest Updates: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बिल को पेश किया है। वक्फ बोर्ड बिल क्या है, इसे भी जानिए। कांग्रेस ने शुरुआत में बिल को लेकर कुछ विरोध भी किया। बता दें कि वक्फ अधिनियम, 1995 में पहली बार संशोधन नहीं किया जा रहा है। इस कानून में 2013 में यूपीए की सरकार के समय भी संशोधन हुए थे। वक्फ (संशोधन) विधेयक से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए नवभारतटाइम्स डॉट इन के साथ। ‘मोदी सरकार ने संसद को वक्फ संपत्ति…

Read More

Lalu Yadav Health: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है. पटना में डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है. लालू किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना होंगे. लालू यादव दो दिनों से बीमार हैं. लेकिन आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. वह पटना में राबड़ी आवास पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं. पिछले साल कराया गया था भर्ती लालू को पिछले साल जुलाई में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. बिहार के पूर्व…

Read More