Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
खूंटी जिले के रीमिक्स फॉल में डूबने से रांची के दो छात्रों की मौत हो गई है। घटना मंगलवार की है। दोनों छात्र अपने 10 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आए थे। नहाने के लिए वे झरने के पास गए थे, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रांची जिला के खेलगांव के महुआ टोली निवासी महेंद्र तिर्की के 15 वर्षीय पुत्र रोलेन तिर्की और सुशील सांगा के 15 वर्षीय पुत्र जेम्स सांगा के रूप में की गई है। डीएसपी ने बताया कि रांची जिले के आदर्श…
सरहुल के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। खासकर प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इस वर्ष झारखंड में सरहुल के मौके पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी घोषणा की है। बता दें कि लंबे से सरहुल पर दो दिन के छुट्टी की मांग की जा रही थी। आखिरकार इस साल इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय छुट्टी की…
प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन को साथ राजधानी रांची के आदिवासी हॉस्टल पहुंचे। यहां लोगों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अलग ही अंदाज में दिखे। आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में दोनों मांदर की थाप पर लोगों के साथ खूब झूमे। सीएम हेमंत ने खुद से मांदर बजाया। साथ ही लोगों को सरहुल की शुभकामनाएं भी दी। सीएम हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सरहुल की पूजा की फिर सखुआ पौधे को परिसर में लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री रांची के सिरम टोली स्थित सरना स्थल के लिए…
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान वर्तमान में जेल में बंद हैं। लेकिन उन्हें दूसरी बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस वर्ष पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) के सदस्यों ने पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के साथ उनके काम के लिए इमरान खान के नामांकन की घोषणा की। पार्टिएट सेंट्रम ने एक्स पर कहा, “हमें पार्टीट सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नामांकन करने के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन करके, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के साथ उनके काम के लिए नोबेल शांति…
झारखंड के साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां दो मालगाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर को बाद भीषण आग लगने की भी जानकारी मिली है। हादसे में लोको पायलट समेत दो की मौत की खबर है। झारखंड के साहिबगंज जिले में दो मालगाड़ियों के आमने-सामने टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन पर NTPC की दो मालगाड़ी आपस में टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के इंजन के चिथड़े उड़ गए और भीषण आग लग गई। हादसे में लोको पायलट समेत दो की मौत की जानकारी मिल रही…
Sarhul 2025: झारखंड के आदिवासियों का महापर्व सरहुल शुरू हो गया है. 3 दिवसीय प्रकृति पर्व सरहुल उपवास के साथ सोमवार को राजधानी रांची समेत समूचे झारखंड में शुरू हुआ. दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को शोभायात्रा निकलेगी. इससे पहले नये साल की शुरुआत के उत्सव सरहुल के पहले दिन राजधानी रांची में हातमा सरना समिति के पुजारी जगलाल पाहन ने सोमवार सुबह हातमा तालाब में जाकर मछली और केकड़ा पकड़ा. दूसरे दिन 1 अप्रैल (मंगलवार) को सरहुल की शोभायात्रा निकलेगी. शोभायात्रा सिरमटोली के सरना स्थल तक जायेगी. बुधवार को फूलखोसी के साथ इस महापर्व का समापन होगा. रांची में…
धनबाद: जिले के कतरास में सड़क हादसे में एक युवक की मौत और दो युवक घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि कतरास-फुलारीटांड़ रोड के भटमुड़ना ढलान के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक पर सवार बेहराकुदर के दुनियालाल सिंह (40 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गयी, जबकि बेहराकुदर के ही बाइक सवार कुंदन सिंह और कार सवार आयुष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
First Hydrogen Train: पर्यावरण के अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन आज देश में शुरू होने जा रहा है. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी. 8 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल होगी. दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल होगी हाइड्रोजन ट्रेन गौरतलब है रेल मंत्रालय ने हाइड्रोजन ईंधन सेल-आधारित ट्रेनों के निर्माण के लिए 2800 करोड़ रुपए आवंटित किए थे, जिसके तहत 35 ऐसी ट्रेनें तैयार की जा रही हैं. 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से…
Ranchi : अगर आपने अभी तक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है तो कल यानी 31 मार्च तक कर लें, वरना आपको जुर्माना भरना पड़ेगा. रांची नगर निगम ने भवन मालिकों को होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि की याद दिलाई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए होल्डिंग टैक्स भुगतान का अंतिम दिन 31 मार्च है. अगर आप निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं करते हैं, तो अगले वित्तीय वर्ष में करदाताओं को जुर्माने के साथ टैक्स भरना पड़ेगा. रांची नगर निगम ने करदाताओं की सुविधा के लिए खास इंतज़ाम किए हैं. रांची नगर निगम कार्यालय और…
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत कांडाधोरा तामुलिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपीनदा निवासी सुकराम मुंडा ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रविवारी सिंह और 5 वर्षीय बेटे गोलू मुंडा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना स्थल पर मृतका के बिस्तर से एक ब्लेड बरामद हुआ है जिससे अंदेशा है कि सुकराम मुंडा ने घरेलू विवाद के बाद ब्लेड से गला रेतकर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और…
