Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Ranchi : राजधानी रांची में कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है. शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम एक साथ कई जगहों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. छापेमारी को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, ईडी की टीम एदलहातू, बरियातू, लालपुर, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी, अशोक नगर में छापेमारी छापेमारी कर रही है. उल्लेखनीय है कि साल 2025 में ईडी की यह पहली छापेमारी है. विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा करें.
भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 4:03 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की गई कि मनोज कुमार…
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लंबी चर्चा के बाद राज्यसभा में भी पारित हो गया. राज्यसभा ने 95 के मुकाबले 128 मतों से विधेयक को मंजूरी दे दी. इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया कि इसके कारण देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी. इससे पहले, वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज की स्थिति में, 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं. 2006 में, अगर सच्चर समिति ने 4.9 लाख वक्फ संपत्तियों से 12,000…
यBokaro : बीएसएल के सिक्योरिटी और सीआईएसएफ ने विस्थापितों पर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में एक शख्स की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त 26 साल के प्रेम महतो के तौर पर की गयी। वह महुआर का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार सिर में चोट लगने के चलते प्रेम की मौत हो गयी। इस लाठी चार्ज में कई महिलाएं घायल हो गयीं। जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि विस्थापित नियोजन की मांग को लेकर एडीएम बिल्डिंग में सभी आंदोलन कर रहे थे। तभी लाठीचार्ज कर दिया गया। लाठीचार्ज की फैली खबर के…
ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और उनके आर्थिक स्वावलंबन के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा समूह के क्रेडिट लिंकेज कार्य को गति दी गई है। अब तक 2.91 लाख समूहों का गठन हो चुका है, जिसमें वर्ष 2019 से अब तक 53,293 से ज्यादा समूह बने है एवं क्रेडिट लिंकेज में 14,204 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जो वर्ष 2019 दिसंबर से पूर्व 545.30 करोड़ रुपये था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास को गति देने के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बैंकों के साथ क्रेडिट लिंकेज सुनिश्चित कराने की…
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज नारायणपुर के सहरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वक़्फ़ संशोधन विधेयक को एक षड्यंत्र बताते हुए साफ कर दिया कि यह कानून किसी भी हाल में झारखंड और बिहार में लागू नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री जी ने कहा कि यह विधेयक विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाने के लिए लाया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार की नीयत सही नहीं है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देश में…
झारखंड में अब महानगरों की तरह निजी हेलीकॉप्टर सेवा का आगाज होने जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इसका संचालन राज्य के युवा और जोश से भरे उद्यमियों द्वारा किया जाएगा। इस सेवा का दायरा झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार तक होगा। रांची से इन दोनों राज्यों के किसी भी स्थान के लिए सीधे हेलीकॉप्टर बुक करना संभव होगा। किस-किस कार्यक्रम के लिए कर सकते हैं बुक हेलीकॉप्टर सेवा के लिए प्रति घंटे की न्यूनतम दर भी निर्धारित की जाएगी, ताकि राज्य में निजी क्षेत्र में उड्डयन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा सके और महानगरों की हेलीकॉप्टर…
Ranchi: मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक ,मंगलवार ,दिनांक 08 अप्रैल 2025 को अपराह्न 1:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
Waqf Amendment Bill Live Update: मोदी सरकार 3.0 ने अपनी पहली परीक्षा डिस्टिंक्शन के साथ पास कर ली है। आज राज्यसभा में बिल पर चर्चा की जा रही है। राज्यसभा का नंबर गेम भी सरकार के पक्ष में है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार राज्यसभा में भी आसानी से वक्फ संशोधन बिल को पास करा लेगी। क्योंकि बिल पास कराने के लिए सरकार को 119 वोटो की जरुरत है जबकि सरकार को 125 सांसदों का समर्थन है। लोकसभा में बुधवार रात बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट किया था वहीं बिल के विरोध में 232…
