Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कुल 26 बैठकें हुईं और इस दौरान वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयक पारित किये गए वहीं 118 प्रतिशत कामकाज हुआ. लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सत्र के दौरान सदन में पारित किये गए महत्वपूर्ण विधेयकों में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के अलावा वित्त विधेयक, 2025, विनियोग विधेयक, 2025, त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी विधेयक, 2025 तथा आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक, 2025 शामिल हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘सत्र के दौरान कार्य उत्पादकता लगभग 118 प्रतिशत रही. कुल 26 बैठकें हुईं, जो 160 घंटे 48 मिनट तक चलीं.’’ विज्ञप्ति…
रामनवमी रविवार को है और शनिवार यानी आज रामनवमी की झांकियां निकलेंगी। इसके लोकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसलिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को भी तीन दिन के लिए बदल दिया गया है, जो कि आज से ही लागू है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूट जरूर चेक कर लें। इतना ही नहीं, कई रूटों पर वाहनों की नो एंट्री भी रहेगी। 5 अप्रैल के लिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पांच अप्रैल की शाम चार बजे से छह अप्रैल की सुबह छह बजे तक शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों…
बोकारोः बीएसएल में विस्थापितों के नियोजन को लेकर आंदोलन कर रही बोकारो विधायक श्वेता सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें सर्किट हाउस लेकर गई है। इस दौरान श्वेता सिंह ने कहा कि पुलिस आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है। अब फिर से मरना होगा तब जाकर आंदोलन होगा। इससे पहले बढ़ते विवाद को देखते हुए चास एसडीएम प्रांजल ढांडा के चास अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा (धारा 163) लगा दिया गया है । इसके बाद भी बोकारो विधायक श्वेता सिंह बोकारो स्टील प्लांट के मेन गेट पर…
पुलिस सेवा में बेहतर योगदान के लिए झारखण्ड कैडर के 18 आईपीएस अफसरों को आंतरिक सुरक्षा पदक मिला है। यह पदक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गृह मंत्रालय) की ओर से झारखण्ड पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने पत्र भेजा है। इन आईपीएस को आंतरिक सुरक्षा पदक आंतरिक सुरक्षा पदक पानेवालों में अमोल विनुकांत होमकर, पंकज कंबोज, कुलदीप द्विवेदी, ए विजयालक्ष्मी, डॉ एम तमिलवाणन, अनीश गुप्ता, इंद्रजीत महथा, सुरेंद्र कुमार झा, वाइएस रमेश, कार्तिक एस, एम अर्शी, प्रशांत आनंद, आशुतोष शेखर, अनुदीप सिंह, शंभु कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडेय, राजकुमार मेहता…
रांची: एसीबी द्वारा रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो राँची की टीम के द्वारा नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।
Ranchi News: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में रामनवमी सहित अन्य त्योहारों के दौरान बिजली काटने पर रोक लगाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट की ओर से 3 अप्रैल को जारी आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। झारखंड सरकार के निर्देश पर राज्य बिजली वितरण निगम (JBVNL) त्योहारों के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा या जुलूस में शामिल लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद कर देता है। 1 अप्रैल, 2025 को सरहुल त्योहार की शोभायात्रा के दौरान भी रांची में…
बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रशासक मोहम्मद यूनुस के बीच बैठक खत्म हो गई है। दोनों नेताओं की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रशासक नियुक्त किया गया था। सत्ता संभालने के बाद यूनुस की मोदी से पहली मुलाकात मोहम्मद यूनुस के हाथों में सत्ता आने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में काफी खटास आ गई थी। यहां तक कि सीमा पर घुसपैठियों की हरकतें बढ़ने लगीं। वहीं इस बीच मोहम्मद यूनुस के खिलाफ…
Ranchi : रांची पुलिस ने रामनवमी से पहले ड्रोन की मदद से कई इलाकों में घरों की छतों का निरीक्षण किया. इस दौरान रामनवमी जुलूस जिस-जिस इलाके से निकलेगा, पुलिस ने उस इलाके में निरीक्षण किया. रांची पुलिस ने मेन रोड, हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट इलाके की ड्रोन से निगरानी कर देखा कि कहीं किसी के घरों की छतों पर ईट-पत्थर तो नहीं रखे गये हैं. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि वह पूरे क्षेत्र में खुद घूमे और संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर वहां जवानों की तैनाती करें. एसएसपी ने चेतावनी दी…
बोकारो इस्पात संयंत्र एक थर्मो सेंसिटिव प्लांट है जिसके अंदर संवेदनशील गैस पाइपलाइन का नेटवर्क है जिसे 24 घंटे कड़े सेफ्टी प्रोटोकॉल में रखा जाता है ताकि गैस पाइपलाइन नेटवर्क सुरक्षित रहे. बोकारो इस्पात संयंत्र के सभी गेट जाम कर दिये जाने की वजह से लगभग 5000 लोग प्लांट में 18 घंटे से अधिक समय से भूखे- प्यासे अंदर फंसे हैं. ऐसी स्थिति में प्लांट के सभी Blast Furnace के साथ -साथ अन्य प्रमुख उत्पादन इकाइयां जैसे कोक ओवन , सिंटर प्लांट, एस एम एस, हॉट स्ट्रिप मिल भी कल रात से ही पूरी तरह से बंद हो गए हैं.…
Bokaro: विस्थापित युवक प्रेम कुमार महतो की मौत के बाद माहौल गर्म हो गया है। बोकारो विधायक व डुमरी विधायक के सर्थक आपस में भिड़ गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन को लेकर आपस में दोनों विधायकों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो को बोकारो विधायक स्वेता सिंह के समर्थकों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान डुमरी विधायक की गाड़ी का बोर्ड भी तोड़ दिया गया। वहीं स्वेता सिंह और डुमरी विधायक भी आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों विधायकों के द्वारा बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान दोनों विधायकों के समर्थक आपस…
