Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाइकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा, मृत ट्रेलर चालक के परिजनों को मिलेंगे 28.17 लाख रुपये

    September 4, 2026

    स्मार्ट सिटी की तर्ज पर झारखंड के हर जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप

    September 4, 2026

    रांची में आज जमेगा जन्माष्टमी का रंग, मोरहाबादी में मटकी फोड़ और रासलीला का आयोजन

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड हाइकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा, मृत ट्रेलर चालक के परिजनों को मिलेंगे 28.17 लाख रुपये
    Breaking News

    झारखंड हाइकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा, मृत ट्रेलर चालक के परिजनों को मिलेंगे 28.17 लाख रुपये

    AdminBy AdminSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड हाइकोर्ट ने सड़क हादसे में मृत ट्रेलर चालक के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे की राशि बढ़ाकर 28.17 लाख रुपये कर दिया है. चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अदालत ने बीमा कंपनी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें मृतक की कथित बिना लाइसेंस ड्राइविंग और हादसे में उसकी भी गलती होने का दावा किया गया था. अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल आमने-सामने की टक्कर होने से मृतक को हादसे के लिए जिम्मेदार नहीं माना जा सकता. कहा कि केवल हेड-ऑन टक्कर होना अपने आप में किसी चालक की लापरवाही साबित नहीं करता. रिकॉर्ड में एफआइआर और आरोप पत्र दूसरे ट्रेलर के चालक की तेज और लापरवाही से ड्राइविंग की ओर इशारा करते हैं.

    बीमा कंपनी की दलील खारिज, मुआवजे पर ब्याज का आदेश बरकरार

    बीमा कंपनी मृतक की लापरवाही साबित करने के लिए कोई स्वतंत्र सबूत भी पेश नहीं कर सकी. अदालत ने मुआवजे पर 30 सितंबर 2022 से वास्तविक भुगतान की तिथि तक 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज देने का आदेश बरकरार रखा है. बीमा कंपनी को पहले से जमा राशि को समायोजित करते हुए बढ़ी हुई राशि ट्रिब्यूनल में आठ सप्ताह के भीतर जमा करनी होगी. नाबालिग बच्चों के हिस्से व राशि के बंटवारे से संबंधित ट्रिब्यूनल के पुराने निर्देश भी लागू रहेंगे. वहीं बीमा कंपनी ने अदालत में कहा कि मृतक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, इसलिए बीमा कंपनी को मुआवजा देने की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाना चाहिए. बीमा कंपनी ने यह भी कहा कि हादसा आमने-सामने की टक्कर से हुआ, इसलिए मृतक की भी कुछ लापरवाही रही होगी. अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया. अदालत ने कहा कि बीमा कंपनी ने ट्रिब्यूनल के सामने अपनी लिखित दलील में यह बात उठायी ही नहीं थी. इसके अलावा इस मुद्दे पर ट्रिब्यूनल ने कोई अलग मुद्दा भी तय नहीं किया था. मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस रिकॉर्ड में पेश किया गया था.

    11,997 की जगह 16 हजार रुपये मासिक आय मानी

    मुआवजे की गणना में भी अदालत ने बदलाव किया. ट्रिब्यूनल ने मृतक की मासिक आय 11,997 रुपये तय की थी, जो कुशल श्रमिक के न्यूनतम वेतन के आधार पर थी. परिजनों ने 45 हजार रुपये मासिक आय का दावा किया था, लेकिन इसके समर्थन में वे वेतन रजिस्टर, बैंक रिकॉर्ड या अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सके. अदालत ने 45 हजार रुपये की आय को स्वीकार नहीं किया, लेकिन यह भी कहा कि केवल दस्तावेज नहीं होने के कारण आय को न्यूनतम मजदूरी तक सीमित करना उचित नहीं है. कोर्ट ने मृतक के चालक होने और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए उसकी मासिक आय 16 हजार रुपये तय की. कुल मुआवजा 28.17 लाख रुपये तय किया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्मार्ट सिटी की तर्ज पर झारखंड के हर जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप

    September 4, 2026

    रांची में आज जमेगा जन्माष्टमी का रंग, मोरहाबादी में मटकी फोड़ और रासलीला का आयोजन

    September 4, 2026

    विवाह से इनकार पर 7 साल का सहमति वाला रिश्ता दुष्कर्म नहीं: झारखंड HC

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड हाइकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा, मृत ट्रेलर चालक के परिजनों को मिलेंगे 28.17 लाख रुपये
    • स्मार्ट सिटी की तर्ज पर झारखंड के हर जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप
    • रांची में आज जमेगा जन्माष्टमी का रंग, मोरहाबादी में मटकी फोड़ और रासलीला का आयोजन
    • विवाह से इनकार पर 7 साल का सहमति वाला रिश्ता दुष्कर्म नहीं: झारखंड HC
    • झारखंड : बंद कोयला खदानों को मिलेगा नया जीवन, गिरिडीह और रामगढ़ में बनेगा विकास का नया मॉडल
    • पाकिस्तान के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, ज्वाइन की प्राइवेट एयरलाइन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.