Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड दौरे पर आएंगी. राष्ट्रपति भवन से राज्य सरकार को भेजी गई सूचना के अनुसार, वह एक अगस्त को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और उसके बाद देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर जाएंगी. राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है. राष्ट्रपति के देवघर दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…
रांचीः युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों के तहत 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. रांची में यह कार्यक्रम CCL कन्वेंशन सेंटर (दरभंगा हाउस) में आयोजित किया जा रहा है, जहां 13 विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे. रांची में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे. उनके साथ केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. चयनित युवाओं…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-12.07.2025-JUlay-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 12.07.2025 JUlay 2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-12-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 12-07-2025″]
गिरिडीह: ACB की टीम ने गावां अंचल के राजस्व कर्मचारी अलोक रंजन को 20 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथों धरा, गावां बाजार स्थित बेलु राम के घर में स्थित अपने आवास पर राजस्व कर्मचारी को घूस लेते ACB धनबाद की टीम ने धरा है, एसीबी की कार्रवाई के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मचा ह्ड़कंप.
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 27 प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसमें नेशनल पेंशन स्कीम के तहत एकीकृत पेंशन योजना का संचालन किए जाने की स्वीकृति दी गई। इसके माध्यम से पेंशन के विकल्प को चुन सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है…
SBI Savings Scheme: ये साल एक बड़े तबके के लिए काफी राहत लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर इससे काफी लोगों को निराश भी होना पड़ रहा है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल रेपो रेट में अभी तक 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने से जहां एक तरह सभी तरह के लोन सस्ते हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर एफडी जैसी बचत योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज भी घट गया है। हालांकि, बैंकों की कुछ चुनिंदा अवधि वाली एफडी पर अभी भी शानदार रिटर्न मिल रहा है। यहां हम…
सावन माह में बाबा के दर्शन को लेकर लाखो की संख्या में श्रद्धालु बाबानगरी आते है जिसे देखते हुए सावन माह में विशेष तैयारियां सरकार के स्तर पर की गई है और पूरे मामले की बारीकी से मॉनिटरिंग भी की जा रही है. वही श्रावणी मेले की सुरक्षा को लेकर स्पेशल ब्रांच ने भी अलर्ट जारी किया है. श्रावणी मेले की सुरक्षा को लेकर राज्य के डीजीपी का कहना है कि सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर विशेष व्यवस्था की गई है. ताकि किसी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न न हो पाए. खास तौर से कोई भगदड़ जैसे हालात …
रांची:झारखंड में बीते 24 घंटे से मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी वर्षा से राज्य के कई हिस्सों में जलजमाव, घरों की दीवारें गिरने और वज्रपात जैसी घटनाएं सामने आई. जामताड़ा जिले के कालीपाथर गांव में बुधवार रात एक कच्चे घर की मिट्टी की दीवार गिरने से ढाई साल का मासूम मनीष हेंब्रम और उसकी 70 वर्षीय दादी मुखोदी हेंब्रम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गुरुवार दोपहर करीब एक बजे नाला प्रखंड के बड़ारामपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती पांडू मरांडी (45) और आरती मरांडी…
रांची के अरगोड़ा अंचल कार्यालय के पास स्थित पानी टंकी के समीप गुरुवार दोपहर अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। यह घटना करीब दोपहर 12 बजे की है। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया है।
