Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»रांची»झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी
    रांची

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    AdminBy AdminJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है. राज्य के 60 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को तीन महीने का नमक और चीनी देने का ऐलान किया गया है. बता दें कि यह अप्रैल, मई और जून महीने के लिए दिया जाएगा. इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने नमक और चीनी खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. साथ ही झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही यानी कि अप्रैल से जून के लिए नमक और चीनी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत विभाग 27 हजार क्विंटल चीनी और 1,95,000 क्विंटल फ्री फ्लो आयोडीन युक्त नमक खरीदेगा.

    गौरतलब है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सरकार हर महीने गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराती है, जिससे देश के करोड़ों गरीब लोगों का पेट भरता है. सरकार की तरफ से राशन कार्डधारियों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज उपलब्ध कराया जाता है. इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड होना जरूरी है. इस योजना के तहत देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन दिया जाता है.

    जानिए किस प्रमंडल के लिए कितने चीनी की होगी खरीद

    पलामू प्रमंडल- 2701 क्विंटल

    उत्तरी छोटानागपुर- 7527 क्विंटल

    दक्षिणी छोटानागपुर- 5959 क्विंटल

    कोल्हान प्रमंडल- 5557 क्विंटल

    संताल परगना- 5069 क्विंटल

    जानिए किस प्रमंडल के लिए कितने नमक की होगी खरीद

    किस प्रमंडल के लिए कितने नमक की खरीद

    पलामू प्रमंडल- 9076.42 क्विंटल

    उत्तरी छोटानागपुर- 22078.67 क्विंटल

    दक्षिणी छोटानागपुर- 11473.66 क्विंटल

    कोल्हान प्रमंडल- 11179.78 क्विंटल

    संताल परगना- 14544.4 क्विंटल

    15 जुलाई तक राशन कार्ड से आधार लिंक करना जरूरी

    सरकार की ओर से राशन कार्ड के नियमों में बदलाव किया गया है. जिसके तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक करना और दस्तावेज जमा करना अनिवार्य हो गया है. इन सभी जरूरी कामों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, यानी अगर आपने 15 जुलाई तक ये सभी जरूरी काम पूरे नहीं किए तो आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा.

    सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि जिन लोगों का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं है या फिर उनका मोबाइल नंबर राशन कार्ड से नहीं जुड़ा है, उनके राशन कार्ड 15 जुलाई तक रद्द कर दिए जाएं. कई ऐसे फर्जी लोग हैं, जिनके पास एक ही परिवार के कई लोगों के अलग-अलग राशन कार्ड हैं. सरकार अब ऐसे लोगों के साथ-साथ लाभार्थियों पर भी कार्रवाई करने के मूड में है.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.