भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वह सबसे पहले देवघर जाएंगे. वहां देवघर सिविल कोर्ट परिसर में एक राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमें वे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इसके बाद शाम 7:30 बजे सीजेआई रांची पहुंचेंगे. यहां धुर्वा स्थित झारखंड हाईकोर्ट में आयोजित समारोह में 35 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे.

