Author: Admin

चौपारण: प्रभारी चिकित्सक चौपारण को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। ममता वाहन के बकाए बिल का भुगतान करने के एवज में ममता वाहन के संचालक से ₹4000 घुस की मांग की गई थी। ममता वॉक के मालिक (संचालक) के शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने छापामारी कर चौपारण सीएचसी के प्रभारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Read More

Ranchi : झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सिमडेगा से रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सिर में चोट के बाद तत्काल रेफर सूत्रों के अनुसार, विमल लकड़ा को पहले सिमडेगा में प्राथमिक उपचार दिया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

Read More

झारखंड की सड़कों को अब एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत राज्य की छह प्रमुख स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं को लिंक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। इसका उद्देश्य राज्य में सड़क नेटवर्क को न केवल बेहतर बनाना है, बल्कि लंबी दूरी तय करने में लगने वाले समय और खर्च दोनों में उल्लेखनीय कमी लाना भी है। ऐसा होने पर झारखंड की पूर्वोत्तर के सातों राज्यों, ओड़िशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ से हाई स्पीड फोर लेन कनेक्टिविटी हो जाएगी। पारादीप और साहिबगंज मल्टी मॉडल…

Read More

पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ( Shashi Bhushan Mehta) साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं. गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देकर साइबर ठग ने विधायक से 1.27 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में विधायक ने साइबर थाना में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक ने शिकायत में बताया कि वे लोकसाभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे. 26 जून की सुबह करीब 9 बजे उनके नंबर पर रितेश नाम के एक शख्स का कॉल आया. उसने…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामशोला के पास उस समय हड़कंप मच गया जब Jio पेट्रोल पंप के समीप खड़े एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव की सूचना मिली। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। सुरक्षा को देखते हुए घटना स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही एहतियातन बहरागोड़ा-बारिपदा एनएच मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है।

Read More

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय है. इससे झारखंड में लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने एक जुलाई को झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. राज्य में छह जुलाई तक भारी बारिश का दौर रहेगा. एक से 30 जून तक पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हुई है. अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. भारी बारिश…

Read More

झारखंड में 5 जुलाई तक सभी रिटेल काउंटर से शराब की बिक्री नहीं होगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. क्योंकि झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को 5 जुलाई तक सेल और डिपॉजिट के भौतिक सत्यापन का काम पूरा करना है. तब तक जिस रिटेल काउंटर पर यह प्रक्रिया चलेगी, वहां शराब की बिक्री संभव नहीं हो पाएगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से कहा गया कि खुदरा उत्पाद दुकानों के हैंडओवर/टेकओवर के शुरू होने के बाद हैंडओवर/टेकओवर पूर्ण होने तक उन दुकानों से शराब की बिक्री बंद रहेगी. विभाग ने…

Read More

Ranchi: राज्य में एक जुलाई से शराब की खुदरा दुकानें बंद रहेंगी. दुकानों के बंद होने की वजह शराब दुकानों का हस्तांतरण है. हस्तांतरण की वजह से खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री कम से कम तीन दिनों तक प्रभावित रहने की संभावना है. राज्य में खुदरा शराब बिक्री की कुल 1453 दुकानें हैं. वर्तमान नीति के तहत प्लेसमेंट एजेंसियों को 30 जून तक ही खुदरा शराब दुकानों से शराब बेचने की अनुमति है.

Read More