Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
हर साल 1 मई को पूरी दुनिया में “मजदूर दिवस” (Labor Day 2025) या “अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मई दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों और श्रमिकों के समर्पण, अधिकारों और संघर्षों को समर्पित है (Why Labor Day is Celebrated)। इस दिन मजदूरों के अधिकारों के लिए लोगों को और खुद मजदूरों को भी जागरूक करने की कोशिश की जाती है। लेकिन आखिर इस दिन को मनाने की जरूरत क्यों पड़ी और इसके लिए एक मई का दिन ही क्यों चुना गया (May 1st Labor Day history)? दरअसल…
Cabinet Decision: पीएम नरेंद्र मोदी का अध्यक्षता में केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का बड़ा फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जातिय जनगणना को आने वाली जनगणना में सम्मिलित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए.” गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी ने जातिगत जनगणना को एक बड़ा मुद्दा बनाया था. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के…
शहर की होनहार बेटी शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। लोयोला स्कूल की इस मेधावी छात्रा ने सेल्फ स्टडी के दम पर न केवल झारखंड, बल्कि पूरे भारत को गर्व का पल दिया।शांभवी के पिता अभिषेक जायसवाल, मेहर बाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं, और मां ओजस्वी शंकर, मणिपाल हॉस्पिटल कॉलेज में वरिष्ठ गायनोकोलॉजिस्ट हैं। शांभवी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने साबित कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत के आगे कोई मंजिल असंभव नहीं। वह भविष्य में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती…
Ranchi : स्पेन और स्वीडन की यात्रा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वापस लौट आये हैं। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने पहलगाम टेरर अटैक पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “इस घटना कि जितनी निंदा की जाये, वह कम… लेकिन कहीं ना कहीं देश में जो सूचना तंत्र है उसका घोर अभाव दिखा। उम्मीद कर रहे हैं कि आगे ऐसी घटना नहीं हो।”
कोलकाता से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कल देर शाम बड़ा बाजार इलाके के मेचुआ फल पट्टी इलाके में ऋतुराज होटल में लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा कल रात सवा आठ बजे कोलकाता के व्यस्ततम इलाको में से एक मछुआ फल पट्टी के एक रेस्टोरेंट में हुआ। आग लगते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की घटना में जिन 14 लोगों की मौत हुई है…
ICSE Board 10th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. CISCE बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होगा. ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट cince.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक…
Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और कुछ अन्य जिलों में भी बारिश के साथ-साथ वज्रपात और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. इससे मौसम काफी सुहावना हो गया और दोपहर में अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम की ऐसी ही स्थिति आज यानी बुधवार को भी रहने वाली है. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आज अच्छा खासा देखा जाएगा. बंगाल से आ रही हवा नमी लेकर आ रही है, जिससे…
Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack Latest News LIVE: अमेरिका कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और भारत और पाकिस्तान दोनों के संपर्क में है। विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से आज या कल बात करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ब्रूस ने कहा कि अमेरिकी सरकार भारत और पाकिस्तान दोनों सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका न केवल विदेश मंत्री स्तर पर बातचीत कर रहा है, बल्कि कई अन्य राजनयिक…
रांची में सीबीआई की रेड में रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के घर से 70 लाख रुपये मिले हैं.प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सीबीआई दिल्ली की टीम ने विशाल आनंद के रांची के अलावा बिलासपुर स्थित घर पर भी छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि विशाल के भाई कुणाल के घर पर भी अधिकारियों ने छापा मारा. यहां से अधिकारियों को 1 किलोग्राम सोना मिला है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई दिल्ली की टीम को टिप मिली थी कि विशाल रिश्ततखोरी में लिप्त हैं. गौरतलब है कि विशाल आनंद साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर में चीफ…
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा गांव और आसपास के इलाकों में एक उग्र सांड का आतंक छाया हुआ है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे इस सांड ने 65 वर्षीय दिलीप रजवार पर हमला कर उनकी जान ले ली। दिलीप रजवार एजी ऑफिस से रिटायर हुए थे और मंदिर के पास से घर लौट रहे थे, तभी सांड ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह सांड अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है और इससे पहले 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक सप्ताह पहले तुंबागुटू निवासी फुचका विक्रेता सुखलाल और प्रेम नगर की…
