Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, अगले 24 घंटे होगी झमाझम बारिश, 8 जिलों में Yellow Alert
    Breaking News

    झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, अगले 24 घंटे होगी झमाझम बारिश, 8 जिलों में Yellow Alert

    AdminBy AdminJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मौसम विभाग ने आज 28 जुलाई को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में 70 से 110 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा और वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए. झारखंड में अभी लगातार भारी बारिश हो रही है. जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.

    करीब सवा महीने की मानसून में ही पूर्वी सिंहभूम में एक हजार मिलीमीटर से अधिक बारिश हो गयी है. अभी करीब दो महीने का मानसून बचा हुआ है. रांची, सरायकेला-खरसांवा और लातेहार में भी 900 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो गयी है. झारखंड के 8 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हो चुकी है. 5 जिलों (साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, लोहरदगा और गढ़वा) में सामान्य बारिश हुई है. गोड्डा एकमात्र जिला है, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है. 9 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गयी है.

    संताल परगना में भारी बारिश

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होगी. बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को संताल परगना क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इन इलाकों में 70 से 110 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है.

    29-30 को भारी बारिश का येलो अलर्ट

    मंगलवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा तथा पाकुड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को संताल परगना के जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार से बारिश में थोड़ी कमी आने का अनुमान है.

    संताल परगना के कई इलाकों में 60-70 मिमी वर्षा

    राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में छिटपुट बारिश हुई. रविवार को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्यत: साफ रहा. पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा झींकपानी में दर्ज की गयी, जहां करीब 75 मिमी बारिश हुई. संताल परगना के कई इलाकों में 60 से 70 मिमी तक बारिश हुई.

    झारखंड से गुजर रहा है मानसून ट्रफ

    झारखंड में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और मानसून ट्रफ भी गुजर रहा है. इसके असर से झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और वर्षा के साथ-वज्रपात होने की भी संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

    पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1274.2 मिमी हुई वर्षा

    झारखंड में अब तक 727 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 1 जून से 27 जुलाई के बीच के सामान्य वर्षापात 467.4 मिलीमीटर से 56 प्रतिशत अधिक है. सबसे ज्यादा 1274.2 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है. रांची में 1033.3 मिलीमीटर, पश्चिमी सिंहभूम में 916.6 मिलीमीटर, डालटनगंज में 863.2 मिलीमीटर और बोकारो थर्मल में 770.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.