Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Ranchi: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को पद से हटाने से संबंधित आदेश वापस लेने की बात कही. इसके बाद न्यायालय ने निदेशक की ओर से दायर याचिका को निष्पादित कर दिया. राज्य सरकार ने 17 अप्रैल की रात को डॉक्टर राजकुमार को रिम्स निदेशक के पद से हटाने का आदेश जारी किया था. निदेशक से सरकार के इस आदेश को नेचुरल जस्टिस के नियमों का उल्लंघन बताते हुए सरकार की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. याचिका पर 29 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निदेशक को पद से हटाने…
रांची मनातू डैम में डूबे रोशन कुमार ठाकुर का शव एनडीआरएफ ने निकाला
Jharkhand Politics: झारखंड में कांग्रेस की राज्यस्तरीय ‘संविधान बचाओ’ रैली आज यानी मंगलवार छह मई को आयोजित की जाएगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाग लेंगे। बता दें कि राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराना विधानसभा मैदान में रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। इसके अलावा कई मंत्री, विधायक और सांसद भी रैली में भाग लेंगे जो संभवतः पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी। रैली के बाद पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी। दोपहर 3:30 बजे होटल बीएनआर…
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बोकारो में जमीन कारोबार से जुड़े लोग के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मंगलवार की सुबह ईडी की टीम बोकारो के चास स्थित राणा प्रताप नगर में महेश नागिया के घर पर पहुंची हैं और तलाशी ले रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम दो जगहों पर छापेमारी कर रही है. महेश नागिया जमीन और पेंट कारोबार से जुड़े है. 15 दिन पहले भी हुई थी छापेमारी बीते 22 अप्रैल को ईडी ने रांची के साथ-साथ बोकारो जिले में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के…
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न हितधारकों मतदाताओं, राजनीतिक दलों और चुनाव अधिकारियों के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म एकिनेट (ECINET) लॉन्च करने की घोषणा की है। इस ऐप के माध्यम से चुनावी जानकारी अब पहले से कहीं अधिक सरलता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन में इस ऐप की परिकल्पना की गई थी। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी उपस्थित थे। बता दें कि एकिनेट ऐप अब चुनाव…
साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र में करीब 8 बजे रात में दुकानदार संजीव साह को अपराधियों ने छाती में बंदूक़ सटाकर गोली मार दी। अस्पताल ले जाने से पहले संजीव की मौत हो गई, पुलिस छानबीन में जुटी है।
राजधानी पटना के पीरबहोर में देर रात जोरदार बम धमाका हो गया। दरअसल, एक के बाद एक बम तेज आवाज के साथ फटे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे तत्कालतौर पर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) ले जाया गया है। राहत की बात यह है कि बच्ची अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह मामला शनिवार ( 3 मई 2025) का है। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकरगंज मोहल्ले की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के करीब साढ़े दस बजे के आसपास…
Ranchi : खूंटी के मारंगहदा थाना क्षेत्र के तारूप जंगल में बाघ की मौजूदगी को लेकर वन विभाग अलर्ट पर है. जंगल में दो बैलों की लाश और बाघ के पैरों जैसे निशान मिलने से इसकी संभावना बढ़ गई है कि जंगल में बाघ की इंट्री हुई है. हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन विभाग के कर्मियों का मानना है कि यह बाघ के पैरों के निशान हैं. ग्रामीणों में दहशत : बोड़ाम क्षेत्र में बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है. हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह…
भारत ने आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को एक बार फिर सबक सिखाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत भारत सरकार ने पाकिस्तान से किसी भी प्रकार की वस्तुओं के सीधे या परोक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से दो मई को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है। इस रोक के बाद अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी उत्पाद चाहे वह सीधे आयात हो या किसी तीसरे देश के जरिए परोक्ष रूप से हो इन सभी आयातों पर पर पूर्ण प्रतिबंध…
चाईबासा : चाईबासा चैंबर ऑफ कामर्स और झारखंड खैनी के पार्टनर नितिश प्रकाश के आवास पर आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है. इस बीच उनके व्यवसायिक पार्टनर पंकज चिरानिया के आवास पर भी आयकर टीम ने दबिश दी है. छापेमारी के बाद पूरे चाईबासा के व्यवसायियों में हड़कंप है. बताया जा रहा है कि नितिश प्रकाश के आवास और कार्यालय दोनों में छापेमारी की जा रही है. झारखंड, बंगाल व ओडिशा में चर्चित है झारखंड खैनी झारखंड खैनी की बात करें तो यह झारखंड के साथ-साथ ओडिशा और बंगाल में भी काफी चर्चित है. खासकर गांव के…
