Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026

    जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, लाखों की संख्या में कांवरियों ने किया जलाभिषेक
    Breaking News

    सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, लाखों की संख्या में कांवरियों ने किया जलाभिषेक

    AdminBy AdminJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघरः सावन महीने की आज तीसरी सोमवारी है. तीसरी सोमवारी के अवसर पर देवघर के बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. सोमवार की सुबह देशभर से आए श्रद्धालु जलाभिषेक करते हुए हर-हर महादेव का जयकारा लगाते नजर आए. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने चार बजे ही पट खोल दिए. पट खुलते ही कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा. कांवड़ियों ने बोल बम और हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश किया.

    जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि जब तक कांवड़िये लाइन में खड़े रहते हैं, तब तक जिला प्रशासन बेहतर व्यवस्था करता दिखता है, लेकिन जब कांवड़िये कतार परिसर को पार कर अरघा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाते हैं, तो वहां भगदड़ जैसा माहौल हो जाता है.

    श्रद्धालुओं ने बताया कि जिला प्रशासन ने सोमवारी की भीड़ के हिसाब से पुख्ता इंतजाम किए हैं. लेकिन मंदिर में जिस स्थान पर अर्घा की व्यवस्था की गई है, वहां बेहतर व्यवस्था की जा सकती थी. सोमवार को उमड़ी भीड़ को देखते हुए देवघर के डीसी नमन प्रियश लकड़ा, डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही मंदिर में मौजूद रहे और भीड़ पर नजर रखते देखे गए.

    तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर के पंडा भरत श्रृंगारी ने कहा कि आज की सोमवारी बेहद खास है और सोमवारी मनाने से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति आती है. श्रावणी मेले की यह तीसरी सोमवारी है लेकिन बंगाली पंचांग के अनुसार यह दूसरी सोमवारी है. तीसरी सोमवारी का व्रत रखने से भक्तों को हर रोग, कष्ट और पीड़ा से मुक्ति मिलती है. तीसरी सोमवारी के अवसर पर सुबह चार बजे से ही लंबी कतार लग गई थी. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार करीब चार से पांच किलोमीटर तक कांवरियों की लाइन लगी हुई है.

    बाबा धाम में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जगह-जगह स्थिति पर नजर रख रहे हैं. तीसरे सोमवार को उमड़ी भीड़ को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम तक चार लाख से अधिक लोग भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे.

    गौरतलब है कि कांवरिया पथ पर रविवार रात नौ बजे बाबा के पट बंद होने के बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई, रात दस बजे तक लाइन तीन किलोमीटर लंबी हो गई. सभी श्रद्धालु रूट लाइन में आराम करते और सुबह होने का इंतजार करते नजर आए.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026

    जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी

    August 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    • स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.