Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026

    जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी

    August 30, 2026

    स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सारंडा के जंगलों में नक्सलियों को ख़त्म करने झारखंड और ओडिशा पुलिस करेगी जॉइंट ऑपरेशन, ये है पूरा प्लान
    Breaking News

    सारंडा के जंगलों में नक्सलियों को ख़त्म करने झारखंड और ओडिशा पुलिस करेगी जॉइंट ऑपरेशन, ये है पूरा प्लान

    AdminBy AdminJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में भाकपा माओवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए झारखंड पुलिस सारंडा क्षेत्र में ओडिशा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाएगी। सारंडा में वर्तमान में भाकपा माओवादियों के तीन एक करोड़ के इनामी कमांडर अपने दस्ते के साथ कैंप कर रहे हैं। डीजीपी ने सोमवार को पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (ईआरपीसीसी) की बैठक में ओडिशा के पुलिस अफसरों के साथ अभियान चलाने व रणनीतियों पर चर्चा की।

    झारखंड और सीमावर्ती राज्यों के साथ बैठक में नक्सलवाद और संगठित अपराधों को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक मजबूत रणनीति तैयार की गई। छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया।

    बैठक का मुख्य फोकस वामपंथी उग्रवाद, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, मानव तस्करी, चिटफंड कंपनियों के फर्जीवाड़े और बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों से जुड़े मुद्दों पर रहा। इसके अतिरिक्त, नए आपराधिक कानूनों और प्रशिक्षण में सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने पर भी गहन चर्चा हुई। झारखंड के डीजीपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकारियों को उग्रवादियों की गतिविधियों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के बारे में आपसी सूचना साझा करने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने का सुझाव दिया। उन्होंने विशेष रूप से ब्राउन शुगर, अफीम, डोडा, नशीली दवाओं और शराब की तस्करी की आशंका वाले चेकपोस्टों पर एसपी द्वारा जांच करने पर जोर दिया।

    बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आपसी तालमेल और सूचना साझा करने के साथ-साथ फर्जी सिम कार्ड की खरीद-बिक्री रोकने पर भी सहमति बनी। खुफिया तंत्र को सशक्त बनाने, प्राप्त सूचनाओं को समय पर साझा करने और संयुक्त रूप से अभियान चलाने पर बल दिया गया। सभी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों और अन्य नक्सली संगठनों के खिलाफ चल रहे अभियानों में तेजी लाने के लिए नई कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक के दौरान अंतर्राज्यीय सीमाओं पर नक्सली गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखने के लिए एसपी स्तर पर निरंतर समन्वय बैठकें आयोजित करने पर भी सहमति बनी। झारखंड पुलिस की ओर से आईजी प्रभात कुमार, आईजी अभियान माइकल राज एस, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी प्रशिक्षण ए विजयालक्ष्मी ने प्रजेंटेशन दिया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026

    जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी

    August 30, 2026

    स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

    August 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    • स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.