Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर से आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी। आग से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। घटना के दौरान यातायात रोक दिया गया। सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में अचानक…
Ranchi Accident News: राजधानी रांची से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल वैन और स्कॉर्पियो के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें घायल चालक की मौत हो गई है. यह घटना धुर्वा शालीमार बाजार के पास की है, जहां स्कूल वैन और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई, गाड़ियों के बीच का टकराव इतना भयानक था कि घटना में घायल चालक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक रांची के डोरंडा निवासी है, जिसका नाम इमरान आलम है. मृतक इमरान आलम पिछले पांच वर्षों से लगातार स्कूल की गाड़ी चलाता था. मृतक के…
Society Rules: हम एक सभ्य समाज में रहते हैं और हमारी इसके प्रति कई जिम्मेदारियां भी बनती हैं। दरअसल, आप जिस भी सोसायटी में रहते होंगे वहां कई नियम बने होंगे, जिनमें आपको ये बताया जाता है कि आप सोसायटी के अंदर क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं। बावजूद इसके कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें लोग अपनी सोसायटी में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको अपनी सोसायटी में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।…
Bokaro News: बोकारो जिले के महुआटांड़ में एक जंगली हाथी की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. रात के अंधेरे में वह खेत में विचरण कर रहा था. तभी अंधेरे की वजह से वह कुएं में गिर गया है. सुबह-सुबह लोगों ने देखा कि कुएं में एक हाथी गिरा हुआ है. वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है. बताया जा रहा है कि बीती रात हाथी भोजन की तलाश में गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ अंतर्गत महुआटांड़ गांव में विचरण कर रहा था. शुक्रवार की सुबह यह खबर महुआटांड़ इलाके में फैली कि एक हाथी कुएं में गिरा हुआ है.…
घाटशिला वन क्षेत्र के माकुली जंगल व झरना के पास गुरुवार को एक बार फिर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं. सूचना पर घाटशिला के रेंजर विमद कुमार टीम के साथ माकुली जंगल पहुंचे और बाघ के पदचिह्नों को देखा. जांच के बाद विभाग ने बाघ के पंजे के निशान की पुष्टि की. रेंजर ने कहा कि एक किसान का बैल भी तीन दिनों से लापता है. उसके शिकार होने की आशंका है. घना जंगल और शाम ढलने से वन विभाग की टीम आज नहीं पहुंच पायी. शुक्रवार को टीम वहां पहुंचेगी और बैल के अवशेष को देख पुष्टि…
रांची धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास स्कूल वैन और स्कॉर्पियो में दुर्घटना वैन चालक घायल सभी बच्चे सुरक्षित।
पलामू: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में कई अधिकारी और पत्रकार घायल हो गए. दरअसल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक टीम पांकी बराज का निरीक्षण करने पहुंची थी. टीम में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण कार्य चल रहा था और इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले की चपेट में कई अधिकारी और पत्रकार आ गए. मधुमक्खियों के हमले के बाद वित्त मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी में बैठा लिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद सभी लोग वहां से…
बिहार में निगरानी विभाग की टीम एक जिला शिक्षा पदाधिकारी के चार जिलों में सात ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बेतिया में गुरुवार को निगरानी विभाग ने पश्चिमी चंपारण DEO रजनीकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की। समस्तीपुर स्थित उनकी ससुराल पर भी निगरानी टीम ने धावा बोला है। दरभंगा में उनकी पत्नी के स्कूल पर भी जांच चल रही है। मधुबनी में भी ऐसी ही जांच चल रही है। सरकारी विद्यालयों में उपस्कर खरीदारी और समरसेबल आदि का काम कराने के दौरान ठेकेदारों से मिलीभगत कर भारी हेरफेर करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने…
रांची नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम से एक युवती का शव मिला है युवती हिंदपीढ़ी क्षेत्र की बताई जा रही है क्योंकि 2 दिन से लापता थी।
Ranchi Crime: झारखंड की राजधानी रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया को अपराधियों ने गोली मार दी है. घटना नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में हुई है. मुखिया नन्हे कच्छप गुरुवार सुबह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे. घर से करीब एक किलोमीटर दूर घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. नन्हे कच्छप को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने रिम्स में भर्ती करवाया. अज्ञात अपराधियों ने नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार (23 जनवरी 2025) को सुबह करीब साढ़े छह बजे चरनाबेड़ा गांव…
