Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
हजारीबाग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों के शव सड़क किनारे पड़े मिले हैं। पास ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पाई गई, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह एक सड़क दुर्घटना का मामला है। जन्मदिन पार्टी से लौटते वक्त हुआ हादसा परिजनों के अनुसार, मृतकों में से एक, विशाल कुमार (गिद्दी निवासी) का जन्मदिन था। दोनों युवक हजारीबाग के नगमा क्षेत्र में बर्थडे पार्टी मनाने गए थे और वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। दूसरा युवक, विशाल केसरी, लेपो रोड, लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास का निवासी था और इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करता था। हादसे की जगह हादसा जय प्रकाश उद्यान, पश्चिमी वन प्रमंडल की स्थायी पौधशाला के पास हुआ।…
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने अब कमर कस ली है, उन्होंने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि मैं, डॉ. इरफान अंसारी, एक बात बिलकुल साफ़ कर देना चाहता हूं — झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अब किसी का चारागाह नहीं रहेगा,और न ही खाद्य आपूर्ति विभाग या आपदा प्रबंधन। अब जो काम करेगा, वो रहेगा — जो कामचोर और भ्रष्ट है, वह बाहर जाएगा। ये विभाग अब काम के नाम पर आरामगाह नहीं बने रहेंगे। भाई साहब, व्यवस्थाएं यूं ही नहीं बदलतीं। कुछ कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, और मैं वो…
डॉ शशिबाला सिंह को रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बता दें कि बीती देर रात रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जो रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष भी हैं, ने लिया है। डॉ. अंसारी ने बताया कि डॉ. राजकुमार को प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी आदेशों की अनदेखी के चलते हटाया गया है। उन्होंने कहा कि रिम्स निदेशक ने विभाग और शासी परिषद की ओर से दिए गए कई जरूरी निर्देशों का पालन नहीं किया।
पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता दिलीप घोष शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि उनकी शादी की रस्में शुक्रवार को कोलकाता में उनके घर पर होंगी। उनकी होने वाली पत्नी का नाम रिंकू मजूमदार है। वो भी बीजेपी की सदस्य हैं। कई खबरों में ऐसा बताया गया है कि 61 साल के दिलीप घोष ने खुद बताया कि रिंकू ने पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी हार के बाद शादी का प्रस्ताव रखा था। घोष ने पहले शादी नहीं की थी, इसलिए ये उनके जीवन का एक बड़ा बदलाव है। दोनों ईडन गार्डन में दिखे थे साथ शादी का कार्यक्रम उनके घर…
Ranchi : चटकपुर बाजार स्थित आकाश ज्वेलरी दुकान के संचालक बसंत कुमार को अपराधियों ने गोली मारी. बाइक सवार दो अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में ज्वेलरी दुकानदार को बाएं कंधे में गोली लगी है. अपराधी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को दौड़ाया, लेकिन हाई स्पीड होने के कारण भाग गए. आनन फानन में घायल बसंत को इलाज के लिए सिटी अस्पताल ले गया है. दुकान लूटना अपराधियों का नहीं था मकसद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आकाश ज्वेलरी के मालिक बसंत कुमार चटकपुर स्थित अपनी दुकान में…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना अपनी टीम के साथ 22 और 23 अप्रैल को रांची में दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे राज्य में अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे। इन विषयों पर होगी समीक्षा समीक्षा बैठक में झारखंड के अनुसूचित जाति की जनसंख्या और प्रति वर्ष वृद्धि दर, साक्षरता दर, जन्म और मृत्यु दर के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से अनुसूचित जाति के लोगों को मिलने वाले लाभों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही राज्य में अनुसूचित जाति के विकास और कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की भी…
Ranchi RIMS: राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज एक बड़ा धमाका कर दिया — रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। वजह है — लगातार लापरवाही, आदेशों की अनदेखी और विभागीय कामों को जानबूझ कर लंबित रखना। जीबी मीटिंग के दौरान जब पूरे विभाग का रिव्यू किया गया, तो मंत्री खुद चौंक गए। काम की रफ्तार सुस्त, निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे थे। खास तौर पर रिम्स निदेशक डॉ.…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया आदेश पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भारत में ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां न्यायाधीश कानून बनाएंगे और कार्यकारी जिम्मेदारी निभाएंगे और ‘सुपर संसद’ के रूप में काम करेंगे। उपराष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का जिक्र किया, जिसमें राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर विधेयक पर फैसला लेने की समयसीमा तय की गई है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति को तय समय में फैसला लेने को कहा जा रहा है। जज सुपर संसद की तरह काम करेंगे’ राज्यसभा के…
रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, जिलाध्यक्ष वरुण साहू, विनय कुमार महतो, कमाल खान, राफिया नाज शामिल थे। ज्ञापन में मांग की कि हाल ही में मंत्री हफीजुल हसन द्वारा…
राज्यकर्मियों की सुरक्षा और सहायता को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में एसबीआई और झारखंड सरकार के बीच एमओयू किया गया। इस एमओयू के अनुसार अगर झारखंड सरकार के कर्मियों का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है, तो एसबीआई में खाताधारी राज्यकर्मियों को दुर्घटना बीमा के रूप में एक करोड़, स्थायी अपंगता होने पर एक करोड़, हवाई दुर्घटना पर 1.06 करोड़,आंशिक अपंगता पर 80 लाख, 10 लाख रुपए का जीवन बीमा और परिवार के चार सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा।
