Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बिहार यूथ कांग्रेस की ओर से आज पटना के ज्ञान भवन में ‘मेगा जॉब फेयर’ का आयोजन किया गया, जिसमें एयरटेल, टाटा, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, महिंद्रा, एचडीएफसी समेत 120 से अधिक नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया.इस रोजगार मेले में 12वीं पास से लेकर पीएचडी धारकों तक को मौके दिए गए. ऑन द स्पॉट इंटरव्यू और उसी समय ऑफर लेटर की व्यवस्था भी की गई. ऑन द स्पॉट नौकरी की व्यवस्था आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा और ई-कॉमर्स सेक्टर की बड़ी कंपनियों ने मेले में भाग लिया. प्रतिभागियों की स्किल और क्वालिफिकेशन के आधार पर स्क्रीनिंग के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया,…
ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है. सूत्रों के अनुसार दोनों पर बेटिंग एप को प्रमोट करने का आरोप. दोनों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है
बोकारो इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग के डिजिटलीकरण और सोशल मीडिया सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में देशभर में प्रसिद्धि दिलाने वाले जनसंपर्क अधिकारी अभिनव शंकर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुक्रवार को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग की ओर से विश्व जनसंपर्क दिवस के उपलक्ष्य में भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित राष्ट्रस्तरीय पीआर कॉन्क्लेव कनेक्टकॉन में अभिनव ने अपनी प्रस्तुति के जरिए प्रथम स्थान प्राप्त कर बोकारो इस्पात परिवार का नाम गौरवान्वित किया। अभिनव ने अपनी प्रस्तुति में बोकारो स्टील द्वारा एआई एंड यू सहित पीआर क्षेत्र में किए जाने वाले…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-19.07.2025-JUlay-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 19.07.2025 JUlay 2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-19-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 19-07-2025″]
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मामले में हजारीबाग के जिला खनन कार्यालय का सर्वे किया. साथ ही बालू खनन से संबधित कुछ महत्पवपूर्ण दस्तावेज जब्त किया. ईडी ने अंबा प्रसाद व पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ दर्ज इसीआईआर की जांच के दौरान चार जुलाई को छापेमारी की थी. छापेमारी के दायरे में अंबा प्रसाद के कार्यालय, सीए, सहित बालू कारोबार से जुड़े लोगों को शामिल किया था. अंबा प्रसाद व पारिवारिक सदस्यों के ठिकानों पर ईडी द्वारा की जानेवाली यह दूसरी छापेमारी थी. चार जुलाई को छापेमारी के दौरान बालू के अवैध कारोबार से संबंधित दस्तावेज…
महिला अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का एक और अहम फैसला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आदिवासियों में भी महिलाओं का भी उत्तराधिकार में हक है. उत्तराधिकार से संबंधित विवाद में आदिवासी परिवार की महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार है. महिलाओं को उत्तराधिकार से वंचित करना अनुचित और भेदभावपूर्ण है. ये महिलाओं के समानता के अधिकार का उल्लंघन है हालांकि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम अनुसूचित जनजातियों पर लागू नहीं होता, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आदिवासी महिलाओं को स्वतः ही उत्तराधिकार से वंचित कर दिया जाए. पीठ ने कहा कि यह देखा जाना…
रांची में बड़े पैमाने पर थानेदार का तबादला किया गया है. इसमें करीब 20 दरोगा को इधर से उधर भेजा गया है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है.
दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर डिवीजन के सरडीहा झाड़ग्राम सेक्शन में 143 किलोमीटर11/13 पोल संख्या के बीच में रेल ट्रेक पार कर रहे तीन हाथी ट्रेन की चपेट आ गए। जिससे तीनों हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक हाथी में एक व्यस्क व दो बच्चे शामिल है। ये घटना देर रात 12:50 बजे हुई है। घटना की रिपोर्ट मिलते ही रात्रि एक बजे अप व डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया था। रात में ही रेलवे की टीम घटनास्थल रवाना हो गई थी। घटनास्थल से मृतक हाथियों के शव को हटाया गया। अप लाइन सुबह 6 बजकर…
रांची-पटना : मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह घटना बन्दरचुआं के निकट हुई, जब मेघातरी गांव (कोडरमा) के चार लोग ताराघाटी की ओर जा रहे थे। इनमें दो लोग पैदल थे, जबकि दो बाइक से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कोडरमा से बिहार की ओर जा रहे एक कंटेनर ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह दुर्घटना…
