Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर: उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 2 में मंगलवार को अर्पित कश्यप (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कलिकानगर रोड नंबर 4 का रहने वाला था। आरोप है कि अर्पित के साथी शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी डेविड ने उसके कमर में सटा कर गोली मारी है। अर्पित का एक साथी विकास कुमार सिंह उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त विकास भी वहां मौजूद था। सूचना पर उलीडीह पुलिस और मृतक के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंची। पुलिस विकास को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ…
रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के पोचरा में कार सवार रेलवे के स्क्रैप कारोबारी अशोक पासवान पर रांची के अपराधियों ने सोमवार रात करीब नौ बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बजाज पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना में अशोक पासवान बाल-बाल बच गए। गोली चलाने के बाद अपराधी वहां से भुरकुंडा की ओर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी। अपराधियों को पकडऩे के लिए भदानीनगर व बासल थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई। वारदात को अंजाम देकर भाग…
झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। रात करीब 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि 15 मई से वे कोरोना संक्रमित थे। इसके बाद 18 मई को वे रांची के बरियातू स्थित रामप्यारी अस्पताल में एडमिट हुए थे। इसके बाद 25 मई को मेडिका अस्पताल में एडमिट कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर 11 जून को एम्स दिल्ली में वेंटिलेशन पर उन्हें भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि…
चतरा जिले की सदर थाना पुलिस ने जामताड़ा जिले के करमाटांड थाना क्षेत्र के करमटांड बस्ती में छापेमारी कर सलाउद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू नामक साइबर आरोपी को दबोच लिया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि 26 जून को स्थानीय गौरक्षणी रोड निवासी आनंद कुमार ने 5.25 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। तकनीकी शाखा के सहयोग से वादी के खाते से अवैध रूप से खरीदी गई दो एप्पल आइफोन का आइएमईआइ फ्लिपकार्ट के माध्यम से पता किया गया। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…
कोरोना की तीसरी लहर के अनुमान व रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से गठित इंपावर्ड कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। भारत सरकार के मार्गदर्शन में देश के विशेषज्ञों से परामर्श के इस कमेटी ने अपनी सुझाव सरकार को दिए हैं। इसके आधार पर सरकार तीसरी लहर से बचाव की तैयारी में जुट गई है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में कोरोना की संभावित तीसरी लहर में 7,17,484 बच्चों (18 साल तक) के संक्रमित होने का अनुमान है। इसमें रांची में सर्वाधिक 63,382 है। जबकि, धनबाद में 58,387, गिरिडीह में 53,188…
रांची के अरगोड़ा इलाके से आर्म्स सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए आरोपित का नाम अरशद आलम है। वह मदरसा गली का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार करने पुलिस की टीम सादे लिबास में आर्म्स खरीदार बनकर गई और उसे दबोच लिया। उसके पास से बरामद हथियार 7.65 बोर की सेमीऑटोमेटिक पिस्टल है। जिसे उसने अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस को सूचना मिली कि अरशद अपने घर में अलग-अलग हथियार मंगवाता है और उसकी खरीद-बिक्री करता है। वह हथियार मंगवाने के बाद ग्राहक ढूंढ रहा था। इसबीच वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छापेमारी…
घाटशिला थाना क्षेत्र के कापागोडा गांव के पास NH-18 पर सड़क पर खड़े टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने जाेरदार टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का टायर बदल रहा खलासी और ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात की है। टायर पंचर होने के कारण टैंकर सड़क पर खड़ा था। जबकि ट्रक ड्राइवर अपने घर जा रहा था। उसका घर घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर था। इधर, टक्कर की आवाज सुन सड़क किनारे मौजूद होटल व ढाबा के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस…
रांची में सुबह-सुबह हादसा हुआ है। यहां नामकुम थाना क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक के समीप बालू लदा तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वहां मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटार्ड रेलकर्मी हेम्बो कुजूर की मौत हो गई है। वे लोवाडीह में अपने परिजनों के साथ रहते थे। वहीं एक व्यक्ति घायल है, जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद हाइवा ड्राइवर फरार है। पुलिस हाइवा को जब्त कर थाने लेकर…
घाटशिला: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जाड़ापाल गांव में सोमवार को दो लोग खेत में काम करने जाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की करंट की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दरअसल, गांव की ओर आ रहा एक पतला बिजली का तार टूट कर हाईटेंशन तार पर गिरा और उसी तार के संपर्क में आने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुटुरखाम पंचायत अंतर्गत डाबरा गांव निवासी कांदन सोरेन (45) और रामजीत हांसदा (23) के रूप में की गई। दोनों ही अपने खेत में काम करने जा रहे थे और…
कतरास थाना से करीब 100 मीटर दूर सिनेमा रोड स्थित श्रीराम फ्यूल्स पेट्रोल पंप से देर रात 6 बदमाशों ने दो लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। घटना रविवार देर रात की है। पंप पर पहुंचे बदमाशों में से दो ने स्टाफ से पिता को अस्पताल ले जाने की बात कह कार में पेट्रोल डालने का आग्रह किया। जैसे ही पेट्रोल पंप के स्टाफ ने गेट खोला, दोनों बदमाशों ने दो स्टाफ को चाकू दिखा कर बंधक बना लिया। इसी दौरान चार और बदमाश आ गए और कैश लूट लिया। जाते वक्त वो पंप में लगे CCTV का डीवीआर…
