Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इस बार 18 दिनों तक यह परीक्षा चेलेगी। 9 मार्च से परीक्षा शुरू होगी और 26 मार्च को समाप्त हो जाएगा। JAC के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि कोविड के कारण इस बार एक महीने की देरी से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि कमेटी के सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। इस बार दोनों सिटिंग में परीक्षा का आयोजन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि…
गुमला: बिशुनपुर थाना क्षेत्र के गूंगाटोली पुल के पास शुक्रवार की देर रात नेतरहाट से लौट रही स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक जख्मी हाे गया। इधर, शनिवार सुबह मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर सड़क जाम कर दिया। इससे कई पर्यटकों की गाड़ी जाम में फंस गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम हटवाया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग गाड़ी मौके पर छोड़ भाग निकले। पुलिस ने स्कॉर्पियो को…
दुमका: दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दुमका के विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर आठ साईबर अपराधियों को गिरफतार किया गया है.उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हेतु एक टीम का गठन किया गया थाछापेमारी दल द्वारा विवेक कुमार मंडल,निजाम अंसारी, मुकेश मंडल, कौशल कुमार, जियाउल अंसारी, जियाउल अंसारी ,सलाम अंसारी एवं नेमुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साईबर अपराधी दुमका, जामताड़ा एवं गोड्डा जिले के रहने वाले हैं.गिरफ्तार अपराधियों के पास से 147300 रुपया…
रांची में कोरोना के टीके (वैक्सीनेशन) का ड्राई रन शनिवार को किया गया। रांची के सदर अस्पताल में 25 स्वास्थ्यकर्मियों पर इसका रिहर्सल किया गया। इस दौरान प्री वैक्सीनेशन और वैक्सीनेशन के बाद की इमरजेंसी के हालात का रिहर्सल किया गया। ड्राई रन के दौरान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर विजय बिहारी प्रसाद, राज्य टीकाकरण पदाधिकारी, डॉक्टर अजीत कुमार और WHO के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अनूप रजक ने पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखा। सदर अस्पताल में लगभग दो घंटे तक ड्राई रन का कार्यक्रम चला। वैक्सीन लगाना छोड़कर सारी प्रक्रिया वैक्सीनेशन की ड्राई रन में वैक्सीन लगाने…
लातेहार: कोयला व्यवसायी लाल रंजन नाथ शाहदेव से एक करोड़ रुपए की रंगदारी (लेवी) मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन कुमार सिंह उर्फ संतु, जमुना सिंह उर्फ वीरेंद्र सिंह खरवार व सुधीर चौधरी पहाड़पुड़ी शामिल है। यह जानकारी शनिवार को SDPO वीरेंद्र राम ने दी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों द्वारा जेल में बंद राकेश सिंह के इशारे पर लेवी मांगा गया था। SDPO ने बताया कि राकेश सिंह गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि सचिन कुमार सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव हत्याकांड में नामजद आरोपी है। जो…
