Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
लगातार बढ़ती आत्महत्या के मामलों को नियंत्रित करने के लिए रांची जिला प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है। इसे केंद्रीय मन: चिकित्सा संस्थान (CIP), रांची के सहयोग से शुरू किया गया है यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे कार्य करेगी। ऐसे लोग जो डिप्रेशन में हैं इस हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर परामर्श ले सकते हैं। उदास, अवसादग्रस्त लोगों के दो हेल्पलाइन नंबर 9334915053 और 9334915046 जारी किया गया है। इन हेल्पलाइन नंबर पर एक्सपर्ट लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए जरूरी सलाह देंगे। यह पूरी तरह फ्री होगा। सलाह लेने के लिए…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला मामले में DGP एक्शन में हैं। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में बुधवार को DGP ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी सुनील तिवारी और कोतवाली थाना प्रभारी बृज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। किशोरगंज इलाका जहां यह घटना हुई है वो इन्हीं दो थाना क्षेत्र में आता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए DGP बुधवार को रांची एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के सभी थानेदारों के साथ बैठक की। DGP ने कहा- सभी दोषियों पर कार्रवाई होगी DGP के साथ मीटिंग में एडीजी स्पेशल ब्रांच, एडीजी सीआईडी, आईजी रांची, एसएसपी,…
वैक्सीनेशन को लेकर अच्छी खबर है। सरकार अगले 10 दिन में वैक्सीनेशन शुरू कर सकती है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि ड्राई रन से मिले डेटा के आधार पर सरकार 10 दिन के भीतर टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनका डेटा पहले ही को-विन वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टम में फीड कर लिया गया है। भूषण ने बताया कि देश में 4 प्राइमरी वैक्सीन स्टोर बनाए गए हैं। ये करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में हैं। इसके अलावा देशभर…
दुमका: जामा थाना क्षेत्र के अमलाचातर के पास गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। टैंकर तीनों को ही रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दो युवक एक बाइक पर जबकि तीसरा दूसरी बाइक पर सवार था। तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, ड्राइवर गैस टैंकर को मौके पर छोड़ भाग निकला। हादसे की वजह तेज रफ्तार बाइक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। इसकी वजह से दोनों बाइक सामने से आ रहे टैंकर में घुस गई। बाइक व गैस टैंकर…
रांची में 180 केंद्रों पर कोविड का टीका लगाया जाएगा। हर केंद्र पर 5-5 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। DC छवि रंजन ने मंगलवार को सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को बीडीओ के साथ समन्वय बना कर काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में मापदंड के अनुसार व्यवस्था करने के लिए कहा है। रांची में कुल 18 प्रखंड हैं और हर प्रखंड में 10-10 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। एक वेक्सीनेशन सेंटर में 5 लोगों की टीम होगी। इनमें चार वैक्सीनेशन ऑफिसर और एक वेक्सीनेटर होंगे। सेंटर पर आने वाले लाभार्थियों का वेरिफिकेशन करने के बाद कोविन (Co-win) अप्लीकेशन…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला मामले में झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने कहा है कि ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगा। उन्होंने कहा कि सीएम के काफिले पर साजिश के तहत हमला किया गया है। हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई ताकत इन्हें नहीं बचा पाएगी। उन्होंने कहा कि ये मूर्ख लोग समझ नहीं पा रहे कि कानून की ताकत क्या है। DGP ने जैप के एक कार्यक्रम में डीजीपी ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता अगर दोबारा कानून हाथ में लेने की कोशिश करेंगे तो उसी जगह पर हाथ-पैर…
रांची में मां की डांट के बाद एक नाबालिग लड़की घर छोड़कर भाग रही थी। वह हटिया-हावड़ा से हावड़ा जा रही थी। RPF की ‘मेरी सहेली’ टीम ने उसे पकड़कर उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज थी इसलिए बिना बताए घर से भाग रही थी। खेलगांव के पावन टोली की यह लड़की जांच के दौरान ट्रेन में ‘मेरी सहेली’ टीम को अकेली और डरी-सहमी दिखी। टीम ने लड़की से पूछताछ की। इसके बाद लड़की को मुरी रेलवे स्टेशन पर उतार कर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। वे स्टेशन पहुंच कर…
रांची : निजी वाहनों पर नंबर प्लेट के अलावा नेम प्लेट या दूसरा कोई अन्य बोर्ड लगाने पर पाबंदी होगी. हालांकि, सरकारी व न्यायिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नेम प्लेट लगाने की छूट होगी. हाइकोर्ट के निर्देश पर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर विभागीय मंत्री चंपई सोरेन के पास भेज दिया है. मंत्री के अनुमोदन के बाद इस पर मुख्यमंत्री की सहमति ली जायेगी. अंत में विभाग के स्तर पर इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद नियम प्रभावी हो जायेगा. तय प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकारी व न्यायिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नेम प्लेट लगाने की छूट श्रेणी…
लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के मटलोंग गांव में एक महिला ने अपनी मां के साथ मिल पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति ने शराब पीने के बाद पत्नी से झगड़ा किया था। वहीं, पति के शराब पीने की लत की वजह से महिला काफी परेशानी थी। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने आरोपी दोनों मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान नीलम राम (35) के रूप में की गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पनवा मसोमात जिंगा अपनी बेटी…
लातेहार: महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने घर में फांसी के फंदे से झूल अपनी जान दे दी। शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। युवक ने जब फांसी लगाई, उस वक्त घर कोई और नहीं था। सुसाइड की वजह उसका तनाव में रहना माना जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान कुणाल वर्मा उर्फ बब्बर (29) के रूप में की गई। ग्रामीणों के…
